यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 पंजीकरण | UP CM Kisan Bima Farmer Registration

यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 | UP Mukhyamantri Kisan Evam Sarvhit Bima Yojana 2024 | UP Sarvhit Bima Yojana 2024 | UP Sarvhit Bima Registration | Sarvhit Bima Farmer Registration | Sarvhit Bima Kisan Panjiakaran

देश में किसानों की आज भी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश राज्य में देखने को मिलता है। आज भी यूपी में आर्थिक तंगी की वजह से किसान अच्छी गुणवत्ता तथा उच्च तकनीक के साथ फसल नहीं ऊगा पाते हैं। इसकी वजह से उनकी आय भी कम हो जाती है। किसी समस्या का समाधान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 को शुरू किया गया है।

अपने आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ-साथ हम आपको योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेज, पात्रता संबंधित नियम तथा योजना के लाभ के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप अभी एक किसान हैं तथा उत्तर प्रदेश राज्य में रहते हैं तो आप भी इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन कर सकते हैं तथा लाभार्थी बन सकते हैं।

UP Mukhyamantri Kisan Evam Sarvhit Bima Yojana 2024

अक्सर देखा गया है कि खेती करते समय किसान उच्च गुणवत्ता वाले मशीनों का प्रयोग करता है। लेकिन कभी-कभी किसी अप्रिय घटना अथवा प्राकृतिक आपदा के कारण किसान दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण किसान अपना अच्छी गुणवत्ता वाला इलाज नहीं करवा पाता है और ना ही बड़े अस्पताल जा पाता है। इस समस्या को उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने एक नई योजना शुरू की है। इस योजना का नाम यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 है।

इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी किसानों को राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार की दुर्घटना के बाद मुफ्त इलाज दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा 56 चयनित अस्पतालों में किसानों का उच्च गुणवत्ता वाला इलाज किया जाएगा। इलाज के लिए सरकार द्वारा अधिकतम ₹200000 से लेकर ₹500000 की आर्थिक धनराशि किसान को दी जाएगी। किसी भी कारण दुर्घटना हो जाने के बाद किसानों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए ढाई लाख रुपए तक की आर्थिक राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत केवल उन्हीं किसानों को शामिल किया जाएगा जिनके परिवार की सालाना आय ₹75000 से कम होगी।

Benefits of UP CM Kisan Evam Sarvhit Bima Yojana 2024

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत आपको निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • राज्य सरकार किसी भी वजह से किसानों को दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पूरा इलाज प्रदान करेगी।
  • दुर्घटना के बाद प्राथमिक उपचार के लिए राज्य सरकार द्वारा किसानों को ₹250000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • योजना के अंतर्गत कवर किए गए किसानों को अधिकतम ₹500000 तक की आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत 56 उच्च तकनीकी से इलाज करने वाले अस्पतालों को शामिल किया है।
  • पंजीकरण के बाद राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी किसानों को एक कार्ड दिया जाएगा।
  • उपचार के लिए किसान कार्ड बनवाने हेतु किसान के परिवार की सालाना आय ₹75000 से कम होनी चाहिए।
  • किसानों की सहायता के लिए विभाग द्वारा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।
  • इलाज के साथ-साथ यदि किसी किसान की दुर्घटना के कारण मृत्यु हो जाती है तो किसान के परिवार को ₹500000 का मुआवजा राज्य सरकार देगी।

Eligibility for UP Kisan Sarvhit Bima Yojana 2024

जो किसान इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं उन्हें यूपी किसान सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत लाभार्थी बनने के लिए नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  • आवेदन करने वाला किसान उत्तर प्रदेश राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास अपनी खेती योग्य भूमि होनी चाहिए।
  • उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा केवल उन्हीं किसानों को आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी जो किसी कारणवश खेती करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं।
  • किसानों को आवेदन पत्र के साथ अपने सभी दस्तावेज तथा जमीन के कागज जमा करने होंगे।
  • जिन किसानों की सालाना आय ₹75000 से कम होगी केवल वे ही इस योजना के अंतर्गत लाभ ले सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले किसान की उम्र 18 साल से लेकर 70 साल के बीच होनी चाहिए।

Docs for UP CM Kisan Sarvhit Bima Yojana 2024

किसान द्वारा आवेदन पत्र के साथ नीचे बताए गए दस्तावेजों को भी जमा करना अनिवार्य है। यदि किसान इन दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जमा नहीं करेंगे तो यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत में शामिल नहीं किया जाएगा।

  • किसान का आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड की कॉपी 
  • जमीन के कागजों की कॉपी 
  • खाता खतौनी की नकल 
  • जमाबंदी की नकल 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • बैंक खाते की पासबुक

Apply Online for UP CM Sarvhit Bima Yojana 2024


राज्य के जो किसान यूपी किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए सभी दिशा निर्देशों का ध्यान पूर्वक पालन करना होगा।

  1. मुख्यमंत्री किसान एवं सर्वहित बीमा योजना 2024 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको सर्वहित बीमा योजना आवेदन पत्र के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  3. आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खोलने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को भरना होगा।

  4. आवेदन पत्र पूरा बनने के बाद आपके ऊपर बताए गए दस्तावेजों को भी इसके साथ अटैच करना होगा।

  5. अंत में आप सबमिट बटन दबाकर अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने वाले सभी किसानों को सुझाव दिया जाता है कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपने आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें। इस पर आपका एप्लीकेशन नंबर होगा जिसके माध्यम से आप अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा मदद के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://cdn.s3waas.gov.in/s39dcb88e0137649590b755372b040afad/uploads/2018/02/2018022381.pdf पर विजिट कर सकते हैं। इसके साथ-साथ विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-3070-1520 या 1520 पर भी संपर्क कर सकते हैं।