एनएफएसए की पात्रता सूची – UP Ration Card List

उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड खाद्य एवं रसाद विभाग , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा देखा जाता है। साथ ही एनएफएसए पात्रता सूचि में अपना नाम रजिस्टर करने के लिए आपको राशन कार्ड का आवेदन भी जमा करना पड़ता है। अगर आपने अपना यूपी राशन कार्ड का आवेदन पत्र भर दिया है और एनएफएसए की पात्रता सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं , तो नीचे उसकी जानकारी है। यह जानकारी आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत दी जाती है।

NFSA List of Eligible Beneficiaries

एनएफएसए की पात्रता लिस्ट उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा https://fcs.up.gov.in/ FoodPortal.aspx पर अपलोड की जाती है। वहां पर आपूर्ति नाम से वेबसाइट बनायीं गयी है जहाँ उत्तर प्रदेश राशन कार्ड सूची एनएफएसए पात्रता सूची डाली जाती है।

अगर आप यूपी राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखना चाहते हैं , तो लाभार्थी सूची में आपका नाम दो तरीके से खोजा जा सकता है। सबसे पहले आप चाहे तो राशन कार्ड संख्या से एनएफएसए लिस्ट में नाम खोज सकते हैं। अगर आपके पास राशन कार्ड संख्या नहीं है , तो आप राशन कार्ड के अन्य विवरण से अपना नाम एनएफएसए पात्रता सूची में खोज सकते हैं।

sfc.bihar.gov.in online application and login for Bihar Ration Card.

How to check NFSA Ration Card List?

एनएफएसए की पात्रता सूची कैसे निकाले?

अगर आप एनएफएसए पात्रता लिस्ट निकालना चाहते हैं तो इसका तरीका यहाँ बताया गया है –

  1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश खाद्य विभाग के आपूर्ति नामक वेबसाइट पर जाए।
  2. वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे
  3. उसके बाद त्वरित लिंक खंड में जाए।
  4. वहां आपको एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोजें नाम की लिंक मिलेगी।
  5. उस लिंक पर क्लिक करके एन. एफ. एस. ए. पात्रता सूची फॉर्म खोले।
  6. अगले पेज पर दो तरह से सूची निकलने का ऑप्शन होगा।
  7. राशन कार्ड नंबर है तो पहले तरीके पर क्लिक करे।
  8. अपना बारह अंकों का राशन कार्ड नंबर डाले।
  9. सिक्योरिटी कोड डालकर फॉर्म जमा कर दे।
  10. इस तरह आप एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में नाम खोज सकते हैं।
  11. अगर आपके पास राशन कार्ड नंबर नहीं है , तो दूसरा ऑप्शन चुने।
  12. दूसरे ऑप्शन में आप राशन कार्ड अन्य विवरण से एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची में खोज सकते हैं ।
  13. दूसरे तरीके में अपने जिले का नाम चुने।
  14. उसके बाद अपना क्षेत्र और विकास खडं चुने।
  15. कार्ड के प्रकार में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी में से एक चुने।
  16. राशन कार्ड में मुखिया का नाम डाले।
  17. सिक्योरिटी कोड डालकर फॉर्म जमा करे।
  18. इसके बाद आपके सामने एन. एफ. एस. ए. की पात्रता सूची खुल जाएगी।

ऊपर दिए गए तरीके से आप नफ्सा की पात्रता सूची निकाल सकते हैं। अन्य विशेष जानकारी आपको उत्तर प्रदेश सरकार के आपूर्ति पोर्टल पर मिल जाएगी।

Video Guide –

जिलावार एनएफएसए की पात्रता सूची कैसे देखे?

अगर आपको एनएफएसए पात्रता सूची जिलावार तरीके से देखनी है , तो यह तरीका इस्तेमाल करे –

  • नफ्सा के आधिकारिक वेबसाइट पर जाए http://fcs.up.gov.in/ FoodPortal.aspx.
  • उसके बाद वहां आपको एन एफ एस ए मेनू में क्लिक करना है।
  • उसपर क्लिक करके राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पात्रता सूचि का ऑप्शन सेलेक्ट करना है।
  • उसपर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • उसमे उत्तर प्रदेश के सारे जिलों के नाम होंगे।
  • आपको जिस जिले की पात्रता सूची में अपना नाम देखना है उसपर क्लिक करे।
  • उसके बाद आपके सामने टाउन की लिस्ट आएगी। उसमे टाउन का नाम सेलेक्ट करे और वहां की राशन कार्ड लिस्ट निकाले।
  • उसके बाद वहां के दुकानदारों की लिस्ट आएगी। अपने राशन दुकानदार का नाम चुने।
  • आपके सामने वहां की राशन कार्ड लिस्ट यानी एनएफएसए पात्रता सूचि आ जाएगी।

पूरी लिस्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *