
Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 | Pashudhan Bima Kya Hai | HR Pashudhan Bima 2022 | Pashudhan Bima Apply Online | Pashudhan Bima PDF Form | Haryana Pashudhan Bima Application | Haryana Pashu Dhan Bima Registration
हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022:- हरियाणा राज्य सरकार इस बात से भलीभांति परिचित है कि राज्य के किसान ही राज्य के आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। इसी तथ्य को सामने रखते हुए सरकार समय-समय पर किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए नई-नई योजनाओं और आती रहती है। अभी-अभी राज्य सरकार द्वारा पशुपालन किसानों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है। इस योजना का नाम हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022।
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत राज्य के सभी पशु पालन करने वाले किसानों को शामिल किया जाएगा। अपने आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। हम आपको इस योजना के तहत आवेदन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान करेंगे। इसके साथ-साथ हम आपको आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा संबंधित नियमों की भी जानकारी देंगे।
Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
हम सभी इस बात से भलीभांति परिचित है कि किसान ही सही मायने में हमारे देश की रीढ़ की हड्डी होता है। हरियाणा राज्य में भी आधे से ज्यादा आबादी खेती-बाड़ी पर ही निर्भर रहती है तथा पशुपालन के जरिए अपने घर का खर्च चलाते है। अक्सर ऐसा देखा गया है कि किसानों के मवेशी प्राकृतिक आपदा अथवा बीमारी के कारण मर जाते हैं। इसके कारण किसानों को बहुत नुकसान हो जाता है। कभी-कभी तो यह भी देखा गया है कि किसान अपने मवेशी ऋण लेकर खरीदते हैं। पशु की मृत्यु के बाद किसान आर्थिक तंगी से जूझते हैं तथा लोन नहीं दे पाते हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा पशुधन बीमा योजना 2022 को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी किसान के पशु बीमारी अथवा किसी प्राकृतिक आपदा के नुकसान के कारण मर गए हैं तो राज्य सरकार के द्वारा उन्हें बीमा राशि प्रदान की जाएगी पूर्णविराम इस बीमा राशि की सहायता से किसान फिर से नए मवेशी खरीद सकते हैं या फिर अपने पुराने मवेशियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए खर्च कर सकते हैं। इसके साथ-साथ किसानों को अपने पशुओं का बीमा करवाने के लिए एक मासिक प्रीमियम राशि का भुगतान भी करना होगा।
Benefits of Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।
- राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत किसानों के सभी मवेशियों का बीमा किया जाएगा।
- हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत सभी प्रकार के पशु हुआ जैसे पेड़ भैंस गाय घोड़ा बकरी आदि सभी का इंश्योरेंस किया जाएगा।
- यदि किसानों के पशु किसी प्राकृतिक आपदा अथवा किसी जानलेवा बीमारी के कारण मर जाते हैं तो किसान को पूरी बीमा राशि दी जाएगी।
- राज्य सरकार द्वारा हर पशु के प्रकार के लिए अलग मुआवजा राशि निर्धारित की गई है जो किसान को मिलेगी।
- मुआवजा राशि तथा आपको किस परिस्थितियों में पशुओं का मुआवजा मिल सकता है उसके बारे में हम नीचे वाले भाग में बताएंगे।
- किसानों को मुआवजे के रूप में ₹5000 से लेकर ₹88000 तक की राशि प्राप्त होगी।
- इंश्योरेंस का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को हर महीने बीमा राशि की प्रीमियम की किश्त देनी होगी।
- सरकार को दी जाने वाली प्रीमियम राशि ₹25 से लेकर ₹100 के बीच है।
Insurance Amount & Reasons Covered Deaths of Cattles
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत किसानों को निम्नलिखित कारणों की वजह से पशुओं की मृत्यु पर मुआवजा राशि दी जाएगी।
- नहर में डूब जाने के कारण
- करंट या फिर बिजली गिरने के कारण
- बाड़ अथवा पहाड़ टूटने के कारण
- किसी अप्रिय दुर्घटना की वजह से
- गंभीर अथवा जानलेवा बीमारी के कारण
- पशुओं के अपंग होने के कारण
उपरोक्त कारणों से यदि किसी भी किसान के पशु मर जाते हैं तो राज्य सरकार द्वारा पूरी बीमा राशि दी जाएगी। इसके साथ-साथ योजना के अंतर्गत कवर की गई मुआवजा राशि निम्नलिखित है।
- गाय की मृत्यु पर ₹80000
- बकरी की मृत्यु पर ₹5000
- भेड़ की मृत्यु पर ₹5000
- घोड़े के मृत्यु पर ₹40000
- भैंस की मृत्यु पर ₹88000
- शुगर की मृत्यु पर ₹5000
उपरोक्त धनराशि मुआवजे के रूप में किसानों के खाते में डायरेक्ट भेजी जाएगी। आवेदन करते समय किसानों को आवेदन पत्र के साथ अपने बैंक की पासबुक की कॉपी भी लगानी होगी। इसके साथ-साथ आपको बीमा की प्रीमियम राशि हर महीने निम्नलिखित प्रारूप में जमा करनी होगी।
- सुवर के लिए प्रीमियम राशि ₹25
- बकरी के लिए प्रीमियम राशि ₹25
- भेड़ के लिए प्रीमियम राशि ₹25
- गाय के लिए प्रीमियम राशि ₹100
- घोड़े के लिए प्रीमियम राशि ₹100
- भैंस के लिए प्रीमियम राशि ₹100
उपरोक्त प्रीमियम राशि को किसान द्वारा हर महीने जमा करना होगा। यदि आपने प्रीमियम राशि जमा नहीं करते हैं तो आपके पशुओं को बीमा की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
Eligibility for Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
राज्य के जो किसान अपने पशुओं का बीमा करवाना चाहते हैं तथा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत मुआवजा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें पहले नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदन करने वाला किसान हरियाणा राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
- किसान द्वारा अपने सभी पशुओं का बीमा करवाना अनिवार्य है।
- पंजीकरण के बाद किसान के सभी पशुओं को बीमित किया जाएगा।
- आवेदन करने वाले किसान या तो पहले से ही पशुओं को पालने का कार्य कर रहे हो या फिर नए पशु खरीदे हों।
- किसान के पास पशुओं को रखने देखभाल तथा पालने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- पशु की मृत्यु के बाद तुरंत किसान को संबंधित विभाग में सूचना पहुंचाने होगी।
Docs for Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
अगर आप टीवी हरियाणा पशुधन बीमा योजना के तहत अपने पशुओं का इंश्योरेंस करवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।
- किसान का आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड की कॉपी
- पशुओं को खरीदे जाने की रसीद
- प्रीमियम राशि के भुगतान की रसीद
- बैंक अकाउंट की पासबुक
Apply Online for Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
सरकार द्वारा शुरू की गई पशुओं के लिए यह बीमा योजना काफी लाभकारी है। अगर आप भी हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।
- अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन कर के अपने पशुओं का बीमा करवाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले पशुपालन तथा दुग्ध विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://pashudhanharyana.gov.in/ पर जाना होगा।
- यदि आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए लिंक नहीं मिल रहा है तो आप संबंधित कार्यालय में जाकर भी आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना है।
- पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद आपको ऊपर बताये गए सभी दस्तावेजों को इसके साथ अटैच करना होगा।
- अब आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार फिर से जांच लें तथा अपने सभी दस्तावेजों की पुष्टि कर लें।
- अंत में संबंधित अधिकारी के पास अपने आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेजों को जमा करवा दें।
ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जी आपको ऑनलाइन आवेदन या फिर ऑफलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो आप संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट http://pashudhanharyana.gov.in/sites/default/files/documents/Extention/Pashu%20Beema_0.pdf पर विजिट करें।