उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती 2024 आवेदन | UP Mahila Mate Registration, Salary & Eligibility

उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती 2024 | Uttar Pradesh Mahila Mate Bharti 2024 | UP Mahila Mate Recruitment 2024 | UP Mahila Mate Apply Online | Mahila Mate Yojana 2024 PDF Form | Mahila Mate Job 2024 Application Form | UP Mahila Mate Bharti in Hindi | UP Mahila Mate Salary | UP Mahila Mate Required Documents | UP Mahila Mate Eligibility

केंद्र की भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण हेतु नई नई योजनाएं लांच करती रहती है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य सरकार भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रदेश में महिला सशक्तिकरण अभियान को और गति प्रदान करने के लिए एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा महिलाओं के लिए एक नई योजना महिला मेट भर्ती 2024 शुरू की गई है।

उत्तर प्रदेश की जो महिलाएं महिला मेट भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन का रखें रोजगार प्राप्त करना चाहती हैं उन्हें हमारे इस आर्टिकल में बताए गए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा। अपने इस पेज में हम आपको ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, योजना के लाभ तथा इसकी विशेषताओं की पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक प्रदान कर रहे हैं। अगर आप भी महिला मेट भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करके लाभार्थी बनना चाहती हैं तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़े।

Uttar Pradesh Mahila Mate Bharti 2024 

आज भी हमारे देश में कई राज्यों की महिलाएं सशक्त नहीं बन पाई है। इसका सबसे बड़ा कारण आज भी कई परिवारों की संकीर्ण सोच है। इसके साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य में लगभग हर दूसरा व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में केवल बेटे का ही जन्म हो बेटी का नहीं। इसी वजह से राज्य में लगातार भ्रूण हत्याएं भी बढ़ती जा रही है। इसका सबसे बड़ा नुकसान यहां है कि राज्य में जनसंख्या के अनुसार लिंगानुपात लगातार अस्थिर होता जा रहा है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए तथा इससे निजात पाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिला मेरिट भर्ती योजना 2024 को शुरू किया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार चाहती है कि राज्य की सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि महिलाओं को किसी अन्य व्यक्तियों के ऊपर अपने दिन प्रतिदिन के खर्चों के लिए निर्भर नहीं रहना पड़े। राज्य में महिलाओं को रोजगार प्रदान करके उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सरकार महिलाओं को भर्ती कर उन्हें एक निश्चित मासिक आय प्राप्त होगी। भर्ती प्रक्रिया में चयन के बाद राज्य सरकार महिलाओं को महिला मेट भर्ती 2024 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात करेगी।

Features & Benefits of Mahila Mate Bharti

उत्तर प्रदेश की जो बहन महिला मेट भर्ती 2024 के अंतर्गत आवेदन करके नौकरी प्राप्त करना चाहती है उन्हें संबंधित विभाग के कार्यालय में अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। इस भर्ती योजना के अंतर्गत कवर किए गए लाभ की सूची नीचे दी गई है।

  • इसके जरिए राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा नौकरी दी जाएगी।
  • नौकरी करने की इच्छुक महिलाओं को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के क्षेत्रों में महिला मेट के रूप में भर्ती किया जाएगा।
  • भर्ती की गई महिलाओं को सरकार हर महीने ₹8000 से लेकर ₹9000 वेतन के रूप में प्रदान करेगी।
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक सार्थक योजना है जो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।
  • सरकार लगभग राज्य की 26000 महिलाओं को महिला मेट के रूप में राज्य भर में तैनात करेगी।
  • हालांकि इस योजना के तहत राज्य सरकार लगभग 46000 कर्मचारियों को नौकरी देगी।
  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही मनरेगा के अंतर्गत काम कर रही 14000 महिलाओं के नामों की सूची अग्रसर कर दी गई है।

Responsibilities & Works of UP Mahila Mate

अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करके नौकरी प्राप्त करना चाहती हैं तो यह आपके लिए एक बहुत ही सुनहरा अवसर है। महिला मेट के रूप में नौकरी प्राप्त करने के बाद आपको निम्नलिखित क्षेत्रों में कार्य करना होगा।

  • इसके तहत भर्ती की गई महिलाओं को मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों का पूरा हिसाब-किताब रखने की जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी।
  • मनरेगा अथवा नरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों की दैनिक रूप से हाजिरी महिला में ही लगाएगी।
  • कार्यस्थल पर मजदूरी कर रहे श्रमिकों के साथ यदि कोई आकस्मिक दुर्घटना हो जाती है तो इसकी सूचना तथा पीड़ित श्रमिक का उपचार कराने की जिम्मेदारी भी महिला मेट पर होगी।
  • नरेगा अथवा मनरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे मजदूरों द्वारा किए गए काम का पूरा लेखा-जोखा महिला मेट को अपने पास रखना होगा।
  • योजना के तहत राज्य सरकार लगभग 46,000 कर्मचारियों को भर्ती करेगी।
  • भर्ती की गई महिलाओं को नौकरी में तैनात होने के बाद ₹8000 से लेकर ₹9000 प्रतिमाह तनख्वाह दी जाएगी।
  • महिला मेट द्वारा नरेगा के अंतर्गत कार्य कर रहे सभी श्रमिकों का रिकॉर्ड बताओ उनके कार्य का रिकॉर्ड बना कर रखना होगा।

Documents & Eligibility for Mahila Mate Bharti

जो महिलाएं नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मापदंड

  • आवेदन करने वाली महिला उत्तर प्रदेश राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • महिला किसी दूसरी नौकरी के अंतर्गत तैनात ना हो।
  • महिला अपने किसी स्वरोजगार के अंतर्गत कार्यरत ना हो।
  • महिला कम से कम आठवीं पास होनी चाहिए।
  • महिलाओं को पढ़ना लिखना तथा नरेगा श्रमिकों का हिसाब रखना आना आवश्यक है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड 
  • पहचान प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी 
  • महिला का मोबाइल नंबर

Apply for Mahila Mate Bharti 2024 (PDF Form)


सभी महिलाओं को यह सूचित किया जाता है कि अभी महिला मेट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती के अंतर्गत नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको ऑफलाइन विधि के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. इच्छुक आवेदन कर्ता महिला को सबसे पहले अपने क्षेत्र के संबंधित ब्लाक कार्यालय में जाना होगा।

  2. कार्यालय में जाकर आपको अधिकारी से मिलना होगा तथा आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।

  3. अब आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  4. पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद आपको इसके साथ ऊपर बताए गए सभी दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

  5. अंत में आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार फिर से चेक कर लें।

  6. अगर आवेदन पत्र आपने सही सही भरा है तथा सभी आवश्यक दस्तावेज अटैच कर दिए हैं तो अब इससे संबंधित अधिकारी के पास जमा कर दें।

इस प्रकार आपकी उत्तर प्रदेश महिला मेट भर्ती योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। हालांकि अभी उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा योजना हेतु आवेदन करने के लिए कोई भी आधिकारिक रूप से अध्यादेश जारी नहीं किया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अभी महिलाओं की भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भी शुरू नहीं किया गया है। 

जैसे ही राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से तुरंत सूचित कर देंगे। अधिक जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://up.gov.in/ लिंक पर जाएं।