eproc.up.gov.in गेंहू खरीद रजिस्ट्रेशन – E Kray UP 2024

Content : e kray pranali | eproc.up.gov.in registration | up gehu kharid registration| गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन 2024 | गेहूं पंजीयन ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश गेहू खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए किसान भाइयों को उत्तर प्रदेश सरकार के इ प्रोक्योरमेंट यानी इ क्रय प्रणाली पर रजिस्टर करना होगा। २०२०-२१ में गेहू रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ शर्त और नियम रखे गए हैं , जिनका पालन आवश्यक है। उत्तर प्रदेश किसान रजिस्ट्रेशन के लिए https://eproc.up.gov.in/ पर जाएँ और फार्मर्स रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे। गेहू खरीद रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन करने के लिए छः स्टेप दिए गए हैं। उन सभी स्टेप्स को पूरा करने पर आपका यूपी गेहू रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो जायेगा।

dbt agriculture bihar gov in पर रजिस्ट्रेशन करे

यूपी गेहूं रजिस्ट्रेशन कैसे होता है ?

उत्तर प्रदेश इ क्रय प्रणाली में गेहू खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए एक पंजीयन प्रारूप सरकार द्वारा जारी किया गया है। उस प्रारूप में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन करने की विधि बताई गयी है। eproc.up.gov.in पर पंजीयन करने की विधि यह है –

उस प्रारूप के हिसाब से यूपी गेंहू खरीद रजिस्ट्रेशन विधि यह है –

  • आपको किसान का व्यक्तिगत विवरण दर्ज़ करना होगा।
  • गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म में बैंक विवरण के अनुसार किसान का नाम लिखना होगा।
  • उसके बाद किसान का जेंडर, पिता या पति का नाम , आधार संख्या और मोबाइल नंबर दर्ज़ कराने होंगे।
  • किसान की श्रेणी SC , ST , या others में दर्ज़ करनी होगी।
  • इसके बाद गेहूं रजिस्ट्रेशन के लिए किसान का आवास और एड्रेस वहां लिखना होगा।
  • किसान का जिला , क्षेत्र , तहसील , परगना और वार्ड या ग्राम का नाम लिखना होगा।
  • किसान के बैंक खाते का विवरण गेहू खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए अनिवार्य है।
  • किसान के भूमि का विवरण जैसे खतौनी खता संख्या , गाटा संख्या , हेक्टेयर में कुल रकबा, कुल रक्बे में किसान की हिस्सेदारी और हिस्सेदारी में किसान के बॉय गए गेहूं का रक्बा बताना होगा।

यह जानकारी किसान गेहूं रजिस्ट्रेशन फॉर्म में भरके जमा करना होगा। उसके बाद eproc.up.gov.in पर गेहूं पंजीयन की विधि आगे बधाई जाएगी।

eproc.up.gov.in पर गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए दस्तावेज सूची

eproc.up.gov.in किसान रजिस्ट्रेशन आवेदन पत्र के साथ गेहूं रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ डाक्यूमेंट्स यानि जरुरी कागजात लगते हैं। यह जरुरी कागजात गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन केआवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होते हैं।

गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन के लिए जरुरी दस्तावेज की सूची –

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान का मोबाइल नंबर
  • किसान का फोटो युक्त पहचान पत्र
  • किसान के बैंक खाते के पासबुक का फोटो कॉपी
  • किसान के भूमि का विवरण और उसमे बोए गए गेहूं की जानकारी
  • खाता खसरा संख्या और खतौनी रशीद

इन सारे दस्तावेज के साथ किसान गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दे। eproc.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करने की विधि के लिए आगे बढे।

गेहूं खरीद पंजीकरण ऑनलाइन 2024 – eproc.up.gov.in

पंजीकरण करने के लिए इ प्रोक्योरमेंट के वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/ पर वीट उपार्जन खंड में जाए और नई फार्मर्स रजिस्ट्रेशन पेज खोले। वहां पर आपको पंजीकरण प्रपत्र मिलेगा। उस ऑनलाइन किसान गेहूं रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करे।

गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण शुरू करने के लिए अपना मोबाइल नंबर वहां डाले। उसके बाद वहां दिए गए अंकों को लिखकर फॉर्म जमा करे। आपकी ऑनलाइन गेहूं खरीद पंजीकरण की विधि शुरू हो जाएगी।

lsba – लोहिया स्‍वच्‍छ बिहार अभियान की जानकरी यहाँ देखें

गेहूं खरीद पंजीकरण फॉर्म 2024 कैसे भरे?

eproc.up.gov.in के ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म में मोबाइल नंबर डालने के बाद आपके सामने यूपी गेहूं रजिस्ट्रेशन फॉर्म आएगा। उस पंजीकरण फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारी देनी पड़ेगी –

  • किसान का व्यक्तिगत विवरण
  • किसान की भूमि का विवरण
  • किसान के निवास का पता
  • किसान के बैंक का विवरण

गेहूं रजिस्ट्रेशन फॉर्म – किसान का व्यक्तिगत विवरण क्या है ?

फॉर्म में किसान का व्यक्तिगत विवरण यह होगा –

  • किसान का प्रकार – गेहूं रजिस्ट्रेशन के लिए आपको बताना पड़ेगा की किसान , बटाईदार या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में से किसका रजिस्ट्रेशन करना है।
  • किसान के नाम, जेंडर, आधार और अन्य जानकारी वहां भरने होंगे।

उसके बाद अगले खंड में किसान के जमीन का विवरण देना होगा।

गेहूं रजिस्ट्रेशन फॉर्म – किसान के जमीन का विवरण कैसे दे ?

फॉर्म में किसान के जमीन का विवरण इस प्रकार देना होगा –

  • किसान को अपना जिला चुनना होगा जिस जिले के जमीन के गेहूं रजिस्ट्रेशन करना है।
  • तहसील जिसमे जमीन है , वो वहां अंकित करना होगा।
  • परगना और ग्राम जमीन के विवरण में आएंगे।

उसके अगले खंड में किसान के निवास का विवरण और चौथे खंड में किसान के खाते का विवरण यानी की – बैंक अकाउंट नंबर , ब्रांच , खाता संख्या , ifsc नंबर और pfms द्वारा बैंक कहते के सत्यापन की तिथि वहां डालनी होगी।

उसके पश्चात यूपी गेहूं खरीद रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दे। जमा करने के बाद आपका eproc.up.gov.in पर गेहूं खरीद पंजीकरण संपन्न हो जायेगा।

नोट – pfms सत्यापन – गेहूं खरीद बैंक अकाउंट का सत्यापन पी एफ एम एस के द्वारा करना होता है।

गेहूं खरीद ऑनलाइन पंजीकरण पीडीऍफ़ फॉर्म के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *