[WCDDEL] दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन | Disability Pension PDF For

Delhi Viklang Pension Yojana 2024 Apply Online | Delhi Divyang Pension Yojana 2024 Application | Delhi Disability Pension Scheme PDF Form | Delhi Disable Person Pension Scheme Form Download | Delhi Physically Handicap Pension Scheme Registration | Delhi PH Pension Amount

हम इस बात को भलीभांति जानते हैं कि निकलंगजनों को अपने जीवन यापन के लिए कितने परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके लिए अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर रहना पड़ता है। उनके जीवन की इसी कठिनाई को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 की शुरुआत की गई है।

अपने आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 अथवा दिव्यांग पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। अपने इस आर्टिकल में हम आपको इस पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की विधि के साथ-साथ अन्य जानकारियां जैसे आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मापदंड, योजना के लाभ तथा विशेषताओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। राजधानी के जो भी नागरिक इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनाना चाहते हैं उन्हें हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना चाहिए।

WCDDEL Delhi Disability Pension Scheme 2024

दिल्ली देश की राजधानी है। पूरे भारतवर्ष से राजधानी में नौकरी करने तथा व्यवसाय के लिए दिल्ली ही आते हैं। दिन प्रतिदिन दिल्ली में आबादी बढ़ती ही जा रही है। उसके साथ साथ राज्य में विकलांग नागरिकों की जनसंख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अक्सर देखा गया है कि पैसों की तंगी के कारण दिव्यांग नागरिकों के परिवार वाले उनके दैनिक भरण पोषण हेतु ज्यादा पैसे नहीं खर्च कर पाते हैं। विकलांग नागरिकों को भी अपना दैनिक जीवन यापन करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 यानी दिल्ली दिव्यांग पेंशन योजना 2024 को शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उन नागरिकों को शामिल किया जाएगा जो 40% से अधिक विकलांग है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार जातियों को मासिक अनुदान राशि देकर उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करेगी। दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 के माध्यम से सहायता राशि प्राप्त करके राज्य के विकलांग व्यक्ति अपने दैनिक खर्चों को प्राप्त कर सकते हैं।

Benefits of Delhi Viklang Pension Yojana 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा राज्य के विकलांग नागरिकों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 को शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाएंगी।

  • दिल्ली के दिव्यांग नागरिकों को ऐसा पेंशन योजना के अंतर्गत ₹2500 मासिक सहायता राशि दी जाएगी।
  • राज्य के दिव्यांग नागरिकों की अब अपने दैनिक खर्चों के लिए किसी अन्य व्यक्ति की निर्भरता समाप्त हो जाएगी।
  • योजना के माध्यम से के दिव्यांग नागरिक आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
  • विकलांग नागरिकों के अपने दैनिक कुछ व्यक्तिगत खर्चे होते हैं। इन खर्चों को पेंशन राशि के जरिए पूरा किया जा सकता है।
  • दिव्यांग नागरिकों का सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान होगा।
  • दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत दी जाने वाली धनराशि सीधे दिव्यांग नागरिक के बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • यह योजना दिव्यांग नागरिकों का सार्वभौमिक विकास तथा वित्तीय सहायता दोनों प्रदान करेगी।

Eligibility for Delhi Divyang Pension Yojana

दिव्यांग पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत लाभार्थी बनने के लिए पहले आपको दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित की गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा। इस योजना के लिए पात्रता मापदंड सूची नीचे दी गई है।

  • आवेदन करने वाला दिव्यांग नागरिक दिल्ली का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • दिल्ली में पिछले 5 सालों से रह रहे नागरिक भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • 40% से अधिक विकलांगता वाले नागरिकों को इस योजना के तहत शामिल किया जाएगा।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास अपना बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
  • लाभार्थी का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।
  • दिव्यांग नागरिक का बैंक अकाउंट पैन कार्ड से भी लिंक होना अनिवार्य है।
  • विकलांग व्यक्ति की उम्र 59 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • जो व्यक्ति इस विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थी बनना चाहता है उनकी सालाना आय ₹75000  से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • विकलांग नागरिकों को आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र तथा चिकित्सक द्वारा जारी किया गया विकलांगता प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

Necessary Documents for WCDDEL Disability Pension

आवेदन पत्र के साथ आपको नीचे बताए गए दस्तावेजों को जमा करना होगा। दिल्ली विकलांग पेंशन योजना 2024 के आवेदन पत्र के साथ अगर आप नीचे बताए गए दस्तावेजों को जमा नहीं करेंगे तो आपका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • बैंक अकाउंट पासबुक की कॉपी 
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • वोटर आईडी कार्ड की कॉपी

Apply Online for WCDDEL Delhi Divyang Pension


अगर आप भी दिव्यांग पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें नीचे दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार ही अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। 

  1. आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले “Social Welfare Department, Government of Delhi” के आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचकर आपको “Application Form Download” कर लेना है। आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

  3. अब आप को इस आवेदन पत्र में सभी जानकारियों को सही-सही भर लेना है।

  4. इसके बाद आवेदन पत्र में आपको अपनी फोटो चिपकाने होगी तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करना होगा।

  5. अब भरा हुआ आवेदन पत्र तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों को समाज कल्याण विभाग दिल्ली सरकार के कार्यालय में जाकर जमा कर दें।

इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन पत्र जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी आपको रसीद प्रदान करेंगे। इस रसीद में आपका एप्लीकेशन नंबर यानि आवेदन संख्या दी हुई होगी। इस नंबर का प्रयोग करके आप अपने आवेदन का स्टेटस भविष्य में भी चेक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आपको दिल्ली ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइटhttps://edistrict.delhigovt.nic.in/ लिंक पर जाना होगा।