Tuesday, March 28th, 2023

upagripardarshi.gov.in यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना पंजीकरण | Pardarshi Kisan Seva Yojana

Ads

कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा किसानों की सहायता के लिए एक और लाभकारी योजना की शुरुवात की गई है। इस योजना का नाम है यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना। इस योजना के अंतर्गत यूपी सरकार राज्य के किसान भाइयों को आर्थिक मदद प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। इस UP Pardarshi Kisan Seva Yojana के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में किसानों को कृषि संबंधी अनुदान प्रदान किया जायेगा। यूपी कृषि विभाग द्वारा इस योजना के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट upagripardarshi.gov.in पर जारी किये गए हैं।

जैसाकि हम सभी जानते हैं कि राज्य का कृषि विभाग किसानों के लिए कई लाभकारी योजनाओं को लागू करता है। यह योजना भी उन्हीं में से एक है जो किसानों के लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगी। अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी योजना की पूरी जानकारी प्रदान कर रहे हैं। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि यह UP Pardarshi Kisan Seva Yojana क्या है, इससे किसानों को क्या लाभ मिलेगा, इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करना है तथा अन्य सभी महत्वपूर्ण जानकारियां। आपसे अनुरोध है कि हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। 

Pardarshi Kisan Seva Yojana Registration

इस पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा जारी कर दिया गया है। प्रदेश के इच्छुक पात्र लाभार्थी इस उ० प्र० पारदर्शी किसान सेवा योजना के तहत लाभ उठाने के लिए किसान सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस योजना के तहत लाभार्थी बनने के लिए लाभार्थी किसानों को आधार पंजीकरण की आवश्यकता है। यदि किसी किसान के पास आधार पंजीकरण नहीं है तो पहले उन्हें इस प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि को सीधा किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जायेगा। यह राशि कृषि विभाग द्वारा DBT के माध्यम से भेजी जाएगी अतः सभी किसानों से अनुरोध है की वह अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से अवश्य लिंक रखें। यदि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो पहले अपने बैंक की शाखा में जाकर इस प्रक्रिया को अवश्य ही पूरा कर लें।

Services Given under Pardarshi Kisan Seva Yojana

राज्य का कृषि विभाग किसानों के लिए कई प्रकार की सुविधाओं हेतु अनुदान प्रदान करता है। प्रदेश के किसान कृषि विभाग द्वारा निम्नलिखित सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। 

  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • उन्नतशील खेती के तरीके
  • बीजो की जांच
  • प्राकर्तिक संसाधन प्रबंधन
  • किस माह में क्या करे
  • कृषको को देय सुविधाएं
  • विशेष कार्यक्रम
  • मिटटी की जांच
  • असली खाद की पहचान
  • कृषि उपयोगी यंत्र
  • फसलों के किट एवं रोग

Main Objective of UP Pardarshi Kisan Seva Yojana

कृषि विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना का प्रमुख उद्देश्य कृषि की विकास दर को बढ़ाना तथा साथ ही साथ कृषि उत्पादकता को बढ़ाना है। यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत राज्य सरकार के अन्य निम्नलिखित उद्देश्य भी हैं।

  • राज्य में किसानों आर्थिक स्तर को उठाना तथा उनकी स्तिथि में सुधार करना। 
  • प्रदेश के किसानों की आय व आमदनी में बढ़ोत्तरी करना। 
  • कृषि हेतु क्षेत्रीय असंतुलन को संतुलन में लाने हेतु योजनाओं को शुरू करना। 
  • किसानों के लिए नए-नए रोजगार तथा आय के अवसरों को बढ़ावा देना। 
  • कृषि की नवीन और उन्नत तकनीकों का विकास करना जिससे सालाना 5.1% की उत्पादन दर बरकरार रहे। 
  • किसानों की खेती से जुड़ी दिक्कतों और परेशानियों को दूर करना। 
  • राज्य में कृषि अयोग्य बीहड़, बंजर, जल-रहित, जलमग्न, उजाड़ जैसी भूमियों को कृषि योग्य व उपजाऊ बनाना।
  • कृषि में सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं द्वारा कृषि क्षेत्र में निवेशों की वृद्धि करना।

Benefits of Uttar Pradesh Pardarshi Kisan Seva Yojana

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई किसानों के लिए इस लाभकारी योजनाओं के द्वारा राज्य के किसान कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत प्रदान किये जाने वाले लाभ निम्नलिखित हैं:

  • यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत लाभ केवल राज्य के किसानों को दिया जायेगा। 
  • इस योजना के अंतर्गत किसान भाई कृषि सम्बंधित अनुदान प्रदान किया जायेगा जिसका उपयोग वे कृषि यंत्र, खेती के लिए बीज, रक्षा रसायन खरीदने हेतु कर सकते हैं। 
  • सभी किसान लाभार्थियों को यह राशि सीधे उनके बैंक के खाते डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के द्वारा प्रदान की जाएगी। सभी किसान भाइयों को अपना बैंक अकाउंट आधार कार्ड से अवश्य ही लिंक करना होगा। 
  • राज्य सरकार द्वारा किसान भाइयों के लिए कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु कई प्रकार की तकनीकों को सिखाया जायेगा। उन्हें इन तकनीकों को प्रयोग करने का तरीका तथा इसके होने वाले परिणामों से अवगत कराया जायेगा। 
  • पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत किसानों को कई प्रकार की बीमा योजनाओं जैसे, कीट रोग, प्राकृतिक आपदा जैसे जोखिम से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए कवर किया जायेगा। 
  • यदि किसान भाई को खेती करने में या पारदर्शी किसान सेवा योजना से सम्बंधित कोई सहायता या मदद चाहिए तो वे अपनी समस्या को ऑनलाइन कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से अधिकारीयों तक पहुंचा सकते हैं।

Required Documents for UP Pardarshi Kisan Seva Yojana

यदि आप यूपी पारदर्शी किसान सेवा योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना चाहते हैं तो निम्नलिखित दस्तावेज़ आवेदन पत्र के साथ अटैच करंगे होंगे। 

  • केवल यूपी के स्थायी निवासी किसान ही आवेदन कर सकते हैं। 
  • किसान के पास बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार से लिंक हो। 
  • किसान के पास आधार कार्ड होना चाहिए। 
  • कृषि खेती का भू-खाता नंबर होना अनिवार्य है। 
  • उत्तर प्रदेश का स्थाई निवास प्रमाण पत्र। 
  • आवेदक किसान का मोबाइल नंबर 
  • आवेदक किसान की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • किसी नेशनल बैंक की पासबुक कॉपी

Farmer Registration for UP Pardarshi Kisan Seva Yojana

जो किसान पारदर्शी किसान सेवा योजना के अंतर्गत अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहते उन्हें पहले ऊपर दिए गए दस्तावेजों को अपने पास रखना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  1. सबसे पहले आपको कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://upagripardarshi.gov.in/Index-hi.aspx या https://upagriculture.com/Registration_Page.html पर जाना होगा। 

  2. कृषि विभाग की वेबसाइट खुलते ही आपको “किसान पंजीकरण” का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।

  3. दिए हुए विकल्प पर क्लिक करते ही आप सामने “रजिस्ट्रेशन फॉर्म” आ जायेगा। 

  4. अब इस पंजीकरण फॉर्म में आपको निम्नलिखित जानकारियां भरनी होगी।

    आवेदक का नाम 
    पिता का नाम 
    स्थाई पता 
    आधार कार्ड नंबर 
    बैंक अकाउंट नंबर 
    जमीन खाता संख्या 
    मोबाइल नंबर आदि।

  5. इन सब जानकारियों को भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें। 

इस तरह कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका पंजीकरण हो जायेगा। अब आप पारदर्शी किसान सेवा योजना के साथ-साथ कई कृषि योजनाओं हेतु लाभ प्राप्त कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप कार्यालय पता कृषि भवन, मदन मोहन मालवीय मार्ग लखनऊ – 226001 में जा सकते हैं या जन सूचना अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं। 

Note : Please do not post your personal details in comment. This website is an informative website and you must always contact official website or official authorities for support. Do not share your personal details here.