UP विकलांग/दिव्यांग पेंशन योजना लाभार्थी सूची 2024 | UP Viklang/Divyang Labharthi Suchi PDF

Uttar Pradesh (UP) Viklang/Divyang Pension Yojana Labharthi Suchi 2024 | UP Viklang Labharthi Suchi 2024 | UP Viklang Pension List 2024 | विकलांग पेंशन लिस्ट 2024 उत्तर प्रदेश | विकलांग पेंशन लिस्ट उत्तर प्रदेश | Viklang Pension 2024 | दिव्यांग पेंशन कैसे चेक करें | Viklang Pension List Kaise Dekhe | UP Pension Status Check Online | Uttar Pradesh Pension List 2024

उत्तर प्रदेश विकलांग/दिव्यांग पेंशन योजना लाभार्थी सूची 2024:- हम इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि दिव्यांग जनों को अपने जीवन यापन में कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें दैनिक प्रक्रियाओं तथा रोजमर्रा के जीवन में अपनी विकलांगता के कारण काफी परेशानियां झेलनी पड़ती है। इसके साथ-साथ बेरोजगारी दर बढ़ने की वजह से भी उनकी स्थिति और दयनीय होती जाती है। अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने के लिए भी उन्हें निरंतर जद्दोजहद करनी पड़ती है।

उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा राज्य के विकलांग (दिव्यांग) तथा गरीब परिवारों से संबंधित नागरिकों को पेंशन प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा ऐसे व्यक्तियों के नामों की लिस्ट जारी की गई है जिन्हें विकलांग पेंशन योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। अगर आप अपना अथवा अन्य किसी लाभार्थी का नाम उत्तर प्रदेश दिव्यांग पेंशन योजना लाभार्थी सूची 2024 में चेक करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही आर्टिकल पर आए हैं।

Also check – IFHRMS

Key Points of UP Divyang Pension List 2024

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई दिव्यांग पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों की सूची जारी की जाती है। इससे संबंधित कुछ मुख्य तथ्य नीचे दिए गए हैं।

  • देश में कोरोना वाइरस महामारी के प्रकार के कारण दिव्यांग तथा विधवा बुजुर्ग महिलाओं के लिए 3 महीने के पेंशन राशि पहले ही दे दी गई थी।
  • राज्य सरकार द्वारा सभी विकलांग / दिव्यांग नागरिकों के लिए पेंशन सूची जारी कर दी गई है।
  • जिन नागरिकों का नाम सूची में शामिल किया गया है उन्हें हर महीने पेंशन राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • अगर किसी दिव्यांग नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं किया गया है तो लाभार्थी संबंधित विभाग से भी संपर्क कर सकते हैं।
  • सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को हर महीने ₹500 की धनराशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।
  • योजना में केवल उन्हीं दिव्यांग नागरिकों को शामिल किया गया है जिनकी विकलांगता 40% या फिर उससे ज्यादा है।
  • पेंशन के साथ-साथ अन्य कई क्षेत्रों में भी दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Also check – TNEB Reading Details

Download/Check UP Viklang Pension Labharthi Suchi 2024

अगर आप अभी अपना नाम यूपी दिव्यांग पेंशन लिस्ट 2024 में देखना चाहते हैं तो कृपया नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

  • पेंशन लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए आपको सबसे पहले दिव्यांग एवं कुष्ठ अवस्था पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/handicap_h.aspx पर जाना होगा।
  • साइट पर पहुंच कर आपको पेंशन सूची 2024 के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले चरण में आपको सामान्य जानकारियां जैसे अपने जिले, ब्लाक, विकासखंड, तथा पंचायत का नाम दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगली स्क्रीन में आपके क्षेत्र के सभी लाभार्थियों के नाम की लिस्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • आप इसे लिस्ट को पीडीएफ प्रारूप में भी ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

इस प्रकार आप ऑनलाइन विधि से आसानी से दिव्यांग पेंशन सूची 2024 में अपना नाम देख सकते हैं। 

Apply for UP Handicap Pension List 2024


अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है तो आप संबंधित विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  1. दिव्यांग पेंशन योजना 2024 के अंतर्गत शामिल होने के लिए आपको सबसे पहले दिव्यांग एवं कुष्ठावस्था पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/HindiPages/handicap_h.aspx पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचकर आपको ऑनलाइन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  3. विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।

  4. इस आवेदन पत्र में आपको पूछी गई सभी जानकारियां जैसे आप के निवास स्थान, पर्सनल जानकारी आदि भरनी होगी।

  5. आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद आपको दिव्यांगता से संबंधित दस्तावेज भी ऑनलाइन अपलोड करने होंगे।

  6. पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।


इस प्रकार ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से यूपी दिव्यांग पेंशन योजना 2024 के लिए अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। 

दिव्यांग पेंशन सूची 2024 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://sspy-up.gov.in/ पर विजिट करें। इसके अलावा आप विभाग के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001801995 पर अभी विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Also check – Digital Ration Card Name List