Tuesday, March 28th, 2023

संबल योजना पंजीयन स्थिति और लिस्ट चेक करें – MP Sambal Yojana List

Ads

संबल योजना क्या है ? – संबल योजना मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना को “नया सवेरा योजना ” के नाम से भी जाना जाता है। इस योजना की शुरुआत राज्य के श्रमिकों के हित के लिए की गई है। इस योजना के तहत श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी। इस योजना की शुरुआत मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा साल 2018 में की गई। इस योजना के तहत राज्य के श्रमिक वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत सरकार अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपए ,सामान्य मृत्यु सहायता के लिए 2 लाख रुपए ,दुर्घटना से मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए ,आंशिक दिव्यांगता के लिए 1 लाख और पूर्ण दिव्यांगता के लिए 2 लाख की सहायता राशि प्रदान करती है। इस योजना का लाभ प्राप्त वही व्यक्ति प्राप्त कर सकते हैं ,जिनके पास अपना बैंक खाता है। आवेदन करने वाले व्यक्ति का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए व्यक्ति को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Name of SchemeSambal Yojana or Naya Savera Yojana
AuthorityGovernment of Madhya Pradesh
BenefitProvide government scheme benefit to working class and labours..
Official Websitehttps://sambal.mp.gov.in

Documents Required for Sambal Yojana

संबल योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • BPL कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो

Sambal Yojana Eligibility List

संबल योजना के लिए पात्रता

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
  • व्यक्ति श्रमिक वर्ग का होना चाहिए।
  • आवेदक BPL श्रेणी का होना चाहिए।
  • मोबाइल नंबर आधार नंबर से लिंक होना चाहिए।

Sambal Yojana Benefits

संबल योजना के लाभ

मध्यप्रदेश सरकार ने सम्बल योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होंगे।

  • इस योजना के तहत किसानों को बेहतर कृषि उपकरण प्रदान किए जाएंगे।
  • गर्भवती महिलाओं को मातृत्व की सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • सम्बल योजना के तहत छात्रों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया जाएगा।
  • इस योजना के तहत सरकार निःशुल्क स्वास्थ्य संबंधी सुविधा प्रदान करती है।
  • आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी भी इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
  • अन्त्येष्टि में सहायता देना।
  • बिजली बिल माफ़ की जाएगी।
  • नया सवेरा कार्ड बनाने के लिए किसी भी प्रकार के शुल्क की आवश्यकता नहीं होगी।

Sambal Yojana Panjiyan or Registration

संबल योजना के लिए पंजीयन कैसे करें ?

यदि आप संबल योजना के लिए पंजीयन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का क्रमबद्ध रूप से पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश संबल योजना के आधिकारिक वेबसाइट ( https://sambal.mp.gov.in) पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको थ्री लाइन पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आपको Desktop Site पर क्लिक कर देना है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपका कंप्यूटर स्क्रीन के जैसे काम करने लगेगा।
  • अब इस पेज पर आपको “पंजीयन हेतु आवेदन करें ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस पेज पर आपको समग्र आईडी और परिवार आईडी दर्ज कर देनी होगी।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
  • अब “समग्र खोजें ” के बटन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको मैसेज प्राप्त होगा ,जिसे आपको Ok कर देना है।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • अब आपको अपना समग्र आईडी ,मोबाइल नंबर दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
  • अब “OTP प्राप्त करें ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP प्राप्त होगा ,जिसे आपको दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको फिर से कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद “प्रमाणित करें और आधार ई के वाई सी प्रारंभ करें ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपकी Personal Details दिखाई देगी ,जिसे आपको चेक कर लेना है।
  • अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज कर देना होगा।
  • अब आपको “Send Aadhar Using Aadhaar OTP ” को सेलेक्ट कर लेना है।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना है।
  • अब आपको “Request OTP From Aadhaar ” पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा ,जिसे आपको दर्ज कर देना है।
  • अब आपको ध्यान से कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद “आवेदक के आधार नंबर के साथ लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP प्रविष्ट कर EKYC करें ” पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपकी पूरी जानकारी ओपन हो जाएगी।
  • अब आपको अगले पेज पर आपको चेक बॉक्स टिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
  • अब “Update Your Name, Gender and DOB As Per Aadhar in Samagra ” पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपको एक मैसेज प्राप्त होगा ,जिसे आपको Ok कर देना है।
  • अब आपकी जानकारी ओपन हो जाएगी।
  • इसके बाद आपको अन्य विवरण में श्रमिक का प्रकार ,शिक्षा ,नियोजन ,नियोजित कार्य दिवस ,मोबाइल नंबर ,भूमि की जानकारी आदि दर्ज कर देना है।
  • इसके बाद आपको घोषणा को टिक कर देना होगा।
  • अब आपको “आवेदन संरक्षित करें ” पर क्लिक कर देना होगा।
  • आपको अब successfully submission का मैसेज प्राप्त हो जाता है।
  • यहाँ दी गई आवेदन संख्या को आपको दर्ज कर लेना है।
  • अब आपको Ok पर क्लिक कर देना है।
  • अब आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
संबल योजना नया आवेदन या पंजीकरण करने का पेज
संबल योजना नया आवेदन या पंजीकरण करने का पेज

Sambal Yojana Panjiyan Status Check

संबल योजना के पंजीयन की स्थिति कैसे देखें ?

यदि आपने सम्बल योजना के लिए आवेदन कर दिया है और आप आवेदन की स्थिति या संबल योजना पंजीयन स्थिति चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको मध्यप्रदेश संबल योजना आधिकारिक वेबसाइट ( https://sambal.mp.gov.in) पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको “आवेदन की स्थिति ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको थ्री लाइन पर जाकर आवेदन की स्थिति ” के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब नया हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको अपना समग्र आईडी और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद Search के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके संबल योजना के आवेदन की स्थिति ओपन हो जाएगी।
Sambal Yojana Application Status - आवेदन की स्थिति या संबल योजना पंजीयन की स्थिति
Sambal Yojana Application Status – आवेदन की स्थिति या संबल योजना पंजीयन की स्थिति

Sambal Yojana List Check

संबल योजना की लिस्ट कैसे देखें ?

संबल योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • संबल योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको सम्बल योजना के आधिकारिक वेबसाइट (https://sambal.mp.gov.in) पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको योजनाओं की लिस्ट दिखाई देगी।
  • अब आप जिस योजना की लिस्ट देखना चाहते हैं ,उस पर क्लिक कर देना होगा।
  • इसके बाद आपको लाभार्थियों की सूची के ऑप्शन पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर अपने गांव या शहर का नाम सेलेक्ट कर लेना है।
  • अब ध्यान से कॅप्टचा कोड दर्ज कर देना होगा।
  • इसके बाद Search बटन पर क्लिक कर देना होगा।
  • इस प्रकार आप संबल योजना का लिस्ट चेक कर सकते हैं।
Sambal Yojana Official WebsiteClick Here to visit (https://sambal.mp.gov.in/)
Sambal Yojana List CheckClick Here to check
Sambal Yojana Panjiyan Sthiti CheckClick Here to check (https://sambal.mp.gov.in/
AvedanStatus.aspx)
Our Home PageHome
नरेगा जॉब कार्ड चेकJan Aadhar Card Download
YSR Rythu Bharosa Payment StatusE Kalyan Bihar

Note : Please do not post your personal details in comment. This website is an informative website and you must always contact official website or official authorities for support. Do not share your personal details here.