[Registration] राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र पंजीकरण | Rajasthan Birth Certificate Apply Online

Rajasthan Birth Certificate | Rajasthan Janam Praman Patra | Janam Praman Patra PDF Form | Janam Praman Patra Avedan | Birth Certificate Apply Online | Birth Certificate PDF Form | Birth Certificate Application | Birth Certificate Certificate | Birth Registration Online in Rajasthan

जन्म प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज होता है। इस प्रमाण पत्र के जरिए नागरिक कई प्रकार की राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत आवेदन कर सकता है। अपना आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको राजस्थान में ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए जन्म प्रमाण पत्र हेतु आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं।

अगर आप भी राजस्थान के मूल निवासी हैं तथा केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसी योजना या फिर किसी सेवा के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपको पहले अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य है। आपने आज क्या आर्टिकल में हम आपको राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ, प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज सूची, पात्रता मापदंड, प्रमाण पत्र की विशेषताएं तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं।

Rajasthan Birth Certificate Apply Online

हम सभी इस बात से भलीभांति परिचित हैं कि जन्म प्रमाण पत्र कितना आवश्यक दस्तावेज होता है। इसका प्रयोग विभिन्न प्रकार की योजनाओं तथा सेवाओं के लाभ के लिए किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र का कार्य किसी भी सेवा अथवा योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन के समय किया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र के बारे में पुष्टि देता है। जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि धारक व्यक्ति की जन्म तिथि कौन से दिन की है तथा उसका जन्म स्थान कहां है।

इसके साथ साथ जन्म प्रमाण पत्र में कई अन्य प्रकार की जानकारियां भी शामिल होती हैं जैसे पिता का नाम, माता का नाम, जन्म स्थान, जन्म की तिथि, जन्म का समय आदि। सभी जानकारियों का प्रयोग करके प्रमाण पत्र धारक व्यक्ति राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई किसी भी प्रकार की योजना अथवा सेवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब नागरिकों को किसी भी कार्यालय अथवा अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा सभी प्रशासनिक सेवाओं तथा प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं। प्रमाण पत्रों में राजस्थान राज्य के नागरिक जन्म प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का प्रमाण पत्र आदि ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से बनवा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए राज्य के नागरिकों को ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ साथ अन्य सहायक दस्तावेज भी ऑनलाइन जमा करने होंगे।

Benefits of Birth Certificate in Rajasthan

राजस्थान सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र के जरिए के नागरिक नीचे बिंदुओं के माध्यम से बताए गए लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • जन्म प्रमाण पत्र का प्रयोग करके राज्य के नागरिक अपने बच्चों का एडमिशन स्कूलों में करवा सकते हैं।
  • इस प्रमाण पत्र का प्रयोग करके उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थी यूनिवर्सिटी अथवा कॉलेजों में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।
  • एडमिशन के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र धारक नागरिक कई प्रकार की राज्य तथा केंद्रीय सरकार द्वारा शुरू की गई सेवाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • राजस्थान राज्य सरकार अथवा केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
  • ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र आदि जैसे प्रमाण पत्र भी जन्म प्रमाण पत्र की सहायता से बनवा सकते हैं।
  • अगर कोई राज्य का नागरिक विदेश जाना चाहता है तो उसे पासपोर्ट तथा वीजा बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • इसके साथ साथ विवाह प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है।

Eligibility & Docs Birth Certificate Rajasthan

अगर आप भी राजस्थान राज्य में अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो आपको पहले नीचे बताए गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा तथा पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा।

पात्रता मापदंड

  • केवल राजस्थान के मूल निवासी ही जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति या फिर बच्चे का जन्म किसी संस्थागत अस्पताल अथवा आंगनवाड़ी दीदी की देखरेख में होना चाहिए।
  • आवेदन पत्र के साथ माता-पिता के सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • माता-पिता का आधार कार्ड 
  • 10 अंकों का मोबाइल नंबर 
  • माता-पिता का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जन्मतिथि का प्रमाण 
  • आंगनवाड़ी दीदी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र 
  • चिकित्सक द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र 
  • जन्म के स्थान तथा समय का प्रमाण

Apply Online for Rajasthan Birth Certificate


अगर आप अभी राजस्थान के निवासी हैं तथा ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं तो नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

  1. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको जन्म प्रमाण पत्र की आधिकारिक वेबसाइट https://pehchan.raj.nic.in/ पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचने के बाद आपको “आमजन – आवेदन पत्र भरें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  3. उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया आवेदन पत्र खुलकर आ जाएगा।

  4. अब आपको इस आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  5. आवेदन पत्र पूरा भरने के बाद अब आपको इसके साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों को भी ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

  6. आवेदन पत्र में भरी गई सभी जानकारियों को एक बार फिर से चेक कर लें।

ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अनुसार आप राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एक बार ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने के बाद 7 से 21 दिनों के भीतर यह आपको प्रदान कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए फीस का भुगतान भी करना होगा। राजस्थान राज्य सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन शुल्क ₹30 निर्धारित किया गया है। इस चीज का भुगतान नागरिक ऑनलाइन विधि से कर सकते हैं। राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र से संबंधित अन्य जानकारी तथा सहायता के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://pehchan.raj.nic.in/ पर विजिट करें।