GeM Portal New Product or Service Upload – नया आइटम कैसे ऐड करें

GeM Portal क्या है ? – GeM Portal केंद्र सरकार के द्वारा शुरू किया गया पोर्टल है। इस पोर्टल की शुरुआत खरीददारी में पारदर्शिता लाने के लिए की गई है। इस पोर्टल के द्वारा ऑनलाइन खरीददारी की जा सकती है। आप इस पोर्टल पर प्रोडक्ट अपलोड कर सकते हैं। यहाँ इस पोर्टल पर लॉगिन करने और प्रोडक्ट अपलोड करने की जानकारी दी जा रही है।

Add New Item on GeM Portal

GeM Portal पर प्रोडक्ट अपलोड कैसे करें ?
यदि आप GeM Portal पर प्रोडक्ट अपलोड करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  1. सबसे पहले आपको GeM Portal पर लॉगिन करना होगा।

  2. अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।

  3. इस पेज पर आपको “Market ” के ऑप्शन पर जाना होगा।

  4. इसके बाद “Category ” सेलेक्ट करना होगा। (अब आपको उस category में जाना होगा जिसमें आप प्रोडक्ट अपलोड करना चाहते हैं )

  5. इसके बाद आपको “Sell In This Category ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  6. इस ऑप्शन पर क्लिक करते ही आप Upload Page पर चले जाएँगे।

  7. अब आपको General Information के ऑप्शन पर जाना है।

  8. इसके बाद प्रोडक्ट केटेगरी में प्रोडक्ट का नाम ,Brand में -Unbranded ,Market में Category सेलेक्ट करना होगा। ( जिस केटेगरी का प्रोडक्ट आप अपलोड कर रहे ,उस केटेगरी का एक प्रोडक्ट आपको सेलेक्ट कर लेना है।

  9. इसके बाद प्रोडक्ट का Physical Character दर्ज करके “Save & Proceed ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक देना है।

  10. अब आपके सामने नया पेज ओपन हो जाता है ,जहाँ ऐसे प्रोडक्ट्स पहले से अपलोड हैं। यदि आप नया प्रोडक्ट अपलोड करना चाहते हैं तो आपको “Proceed With New Item ” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  11. अब आपको Catalogue Information में जाना होगा।

  12. यहाँ आपको Model में -Unbranded (product name ), Product Name – Unbranded (product name ) दर्ज करना होगा।

  13. इसके बाद “Save & Proceed ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक देना है।

  14. अब आपको “Offering Country & Origin ” के ऑप्शन पर जाना होगा।

  15. यहाँ आपको Country Of Origin और MRP आदि दर्ज करना होगा।

  16. इसके बाद आपको Document अपलोड करने होंगे। ( MRP Declaration Document )

  17. Offer Price में आपको MRP से 10% कम प्राइस डालनी होगी।

  18. अब आपको Product Specification के ऑप्शन पर जाना होगा।

  19. अब आपको लोकेशन सेलेक्ट करना होगा।

  20. इसके बाद आपको Current Stock ,Minimum Quantity Per Consignee ,Lead Purchase Date आदि दर्ज करना होगा।

  21. इसके बाद “Save & Proceed ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक देना है।

  22. अब आपको Upload Images के ऑप्शन पर जाना होगा।

  23. यहाँ आपको Document अपलोड करना होगा। फोटो भी अपलोड करने होंगे।

  24. इसके बाद “Term & Conditions ” को certify करके “Save & Proceed ” के ऑप्शन पर आपको क्लिक देना है।

  25. अब एक बाद “Review Term & Conditions ” पर क्लिक करके आप सब जानकारी चेक कर सकते हैं।

  26. अब अंत में आपको “Publish ” के बटन पर क्लिक कर देना है। अब आपका प्रोडक्ट अपलोड हो जाएगा।

इस प्रकार आप किसी भी प्रोडक्ट को अपलोड कर सकते हैं।

Login to Add New Product on GeM Portal

GeM Login – GeM Portal पर लॉगिन करने के लिए आपको निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा।

  • सबसे पहले आपको GeM Portal के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको gem.gov.in पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने लॉगिन पेज ओपन हो जाएगा।
  • इस पेज पर आपको GeM login id दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको कॅप्टचा कोड दर्ज करना होगा।
  • अब अंत में “Submit ” के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको GeM login Password प्राप्त हो जाता है।
  • अब अगले पेज पर आपको अपना पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके द्वारा आप लॉगिन कर सकते हैं। यदि आपको पासवर्ड याद नहीं है तो आप Forgot Password पर क्लिक करके इसे प्राप्त कर सकते हैं।
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड सबमिट करने के बाद आप “Signin ” कर सकते हैं।

इस तरह से आप नए आइटम , या सर्विस या किसी प्रोडक्ट को गेम पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं । इस से जुड़ी अन्य जानकारी हमने एक दूसरे आर्टिकल मे दी है । आप वहाँ जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं । यदि आपको कोई अन्य आर्टिकल पढ़ना हो तो आप talkshubh की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं ।