बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 | Rental Farming Machines Scheme

Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana 2024 | Chief Minister Green Agricultural Planning 2024 | Bihar CM Krishi Sanyantra Yojana 2024 | Harit Krishi Sanyantra Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 | Bihar Kisan Yojana 2024

हमारे देश का किसान ही हमारे देश की आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी है। हाल ही में कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दो बार लॉकडाउन लगाया गया है। इसके कारण किसानों की आय में भी बहुत गहरा असर पड़ा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 की शुरुआत की गई है। अपने आज का आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी योजना के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया को विस्तार पूर्वक समझाएंगे पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ हम आपको इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज तथा राज्य सरकार द्वारा योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ व विशेषताओं की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे।

Mukhyamantri Harit Krishi Sanyantra Yojana 2024

इस बात से हम भलीभांति परिचित हैं कि देश का किसान ही हमारे देश की आर्थिक उन्नति की चाबी है। लेकिन आज भी हमारे देश के अधिकतर किसान गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं। आज भी अक्सर यह देखने में आता है कि किसानों को अपनी खेती करने के लिए बैंकों तथा साहूकारों से मोटे ब्याज पर लोन लिया जाता है। यह भी देखने में आया है कि किसानों द्वारा अपनी फसल को उगाने के लिए कई प्रकार के यंत्रों की आवश्यकता होती है लेकिन आर्थिक तंगी के कारण किसान इन संयंत्रों को नहीं खरीद पाते हैं।

इसी वजह से किसानों की खेती की पैदावार अधिक नहीं हो पाती है। किसानों को फसल उगाने के लिए कई प्रकार के संयंत्रों तथा मशीनों का प्रयोग करना पड़ता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 को शुरू किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार किसानों को किराए पर खेती करने के लिए सभी प्रकार के कृषि संयंत्रों को प्रदान करेगी।

बिहार सरकार चाहती है कि इस योजना के माध्यम से किसानों की आय को 2024 तक दोगुना कर दिया जाए। इसके तहत आवेदन करके किसान अपनी फसल की अच्छी पैदावार के लिए संसाधनों तथा मशीनों का उपयोग कर सकते हैं। इन मशीनों तथा कृषि संयंत्र का किराया भी सरकार द्वारा केवल नाममात्र ही रखा गया है।

Benefits & Features of CM Harit Krishi Sanyantra Yojana 2024

मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के माध्यम से बिहार राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों की आय को बढ़ाना है। इसके अलावा योजना की विशेषताएं तथा इसके लाभ नीचे बिंदुओं के माध्यम से बताए गए हैं।

  • बिहार सीएम हरित कृषि संयंत्र योजना के जरिए किसान नाम मात्र किराए पर खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार के संयंत्रों तथा मशीनों प्रदान करेगी।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से किसानों को अपनी फसल की पैदावार बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के संयंत्रों की मदद की जाएगी।
  • बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा में इस योजना के लिए लगभग 846 करोड रुपयों का बजट भी पास किया गया है।
  • मशीनों के प्रयोग से खेती करने पर किसानों की पैदावार बढ़ जाएगी जिससे उन्हें अधिक आमदनी प्राप्त होगी।
  • ज्यादा आमदनी प्राप्त करके किसान अपने परिवार का अच्छी तरह से भरण-पोषण कर सकते हैं।
  • यह योजना किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी आय को दोगुना करने के लिए प्रयास करेगी।

Eligibility & Docs for CM Krishi Sanyantra Yojana 2024

जो किसान बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें नीचे बताए पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा। इसके साथ-साथ आपको नीचे बताए गए दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।

पात्रता शर्तें

  • आवेदन करने वाला किसान बिहार राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के पास खेती करने के लिए कोई मशीन अथवा संयंत्र उपलब्ध नहीं होना चाहिए।
  • इसके तहत केवल वह किसान ही आवेदन कर सकते हैं जो गरीबी रेखा से नीचे आते हैं।
  • छोटे तथा सीमांत क्षेत्रों के किसान इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • परिवार की सालाना आय राज्य सरकार द्वारा निर्धारित की गई सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • आपके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि जैसे सभी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
  • किसान किसी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • किसान का आधार कार्ड 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जमीन के कागजात 
  • भूमि का नक्शा 
  • खाता खतौनी की कॉपी

Apply Online for Krishi Sanyantra Yojana 2024 


जो किसान भाई मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहता है उन्हें निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा। कृषि विभाग बिहार सरकार द्वारा अभी इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए कोई आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च नहीं की गई है। 

  1. जैसे ही कोई वेबसाइट ऑनलाइन लॉन्च कर दी जाएगी हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से तुरंत सूचित कर देंगे। ऑफिशल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म लांच होने के बाद आपको नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार इसे जमा करना होगा।

  2. ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  3. आधिकारिक वेबसाइट पर आपको बिहार सीएम ग्रीन एग्रीकल्चर प्लांट स्कीम का आवेदन पत्र खोजना होगा।

  4. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछी थी सभी जानकारियां भरनी होगी।

  5. ऊपर वाले भाग में बताए गए सभी दस्तावेजों को अब आवेदन पत्र के साथ अटैच करना होगा।

  6. अंत में एक बार फिर से आवेदन पत्रों में भरी गई सभी जानकारियों को पढ़ लें तथा सभी दस्तावेजों को चेक कर लें।

  7. अगर फॉर्म में भरी गई सभी जानकारियां सही है तो इसे सबमिट बटन दबाकर ऑनलाइन जमा कर दें।

हालांकि अभी ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी नहीं किया गया है। जैसे ही बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन जारी कर दिया जाएगा हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से तुरंत सूचित कर देंगे।

Apply Offline for Agriculture Machines in Rent 2024 

जिन किसानों के पास स्मार्टफोन, कंप्यूटर अथवा सक्रिय इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं है वह भी इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑफलाइन विधि से बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • ऑफलाइन माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको कृषि विभाग के नजदीकी कार्यालय में जाना होगा।
  • कार्यालय में पहुंचकर आपको संबंधित अधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा।
  • अब आप को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारियां भर नहीं होंगी तथा आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
  • अब आपको इसे सभी दस्तावेजों के साथ संबंधित अधिकारी के पास जमा कर देना है।

इस प्रकार किसान भाई बिहार मुख्यमंत्री हरित कृषि संयंत्र योजना 2024 के लिए अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जैसे ही आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जारी किया जाएगा हम आपको तुरंत सूचित कर देंगे। अधिक जानकारी के लिए आप बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ लिंक पर जा सकते हैं।