Tuesday, March 28th, 2023

MP प्रतिभा किरण योजना 2023 रजिस्ट्रेशन व लाभार्थी लिस्ट | Pratibha Kiran PDF Hindi

Ads

Pratibha Kiran Yojana Form Pdf | प्रतिभा किरण योजना क्या है | विक्रमादित्य छात्रवृत्ति योजना | Pratibha Kiran Form Pdf Download | गाँव की बेटी योजना | Scholarship Portal | Mp Scholarship | Mp Scholarship Portal

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023:- हमारे देश में परिवार की आर्थिक स्थिति सही ना होने के कारण होनहार विद्यार्थियों को अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने का मौका नहीं मिल पाता है। मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इसी समस्या के निवारण के लिए एक नई योजना को लांच किया गया है। ऐसी योजना का नाम मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 है।

अपने आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ-साथ हम आपको योजना के आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट तथा पात्रता संबंधित नियमों की पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। जो भी नागरिक इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं उन से अनुरोध है कि कृपया हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े हैं। यदि आपको कोई जानकारी समझ में नहीं आती है तो कृपया हमें नीचे कमेंट के माध्यम से सूचित अवश्य करें।

Madhya Pradesh (MP) Pratibha Kiran Yojana 2023

देश तथा मध्य प्रदेश राज्य में आज भी ऐसे कई होनहार विद्यार्थी हैं जो अपनी उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। खबरों में अक्सर सुनने को मिलता है कि आर्थिक स्थिति सही ना होने की वजह से होनहार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए शिक्षण संस्थान में जगह नहीं मिल पाती है। इस वजह से उनका भविष्य अंधकार में चला जाता है। ऐसे होनहार तथा मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मध्य प्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा एक नई योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

इस योजना का नाम मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 है। राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए इस योजना के आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार जो विद्यार्थी 12वीं कक्षा यानी इंटरमीडिएट में 60% या इससे ज्यादा अंकों से पास होगा उसे राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहित करने के लिए आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस योजना के तहत केवल गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों के छात्र छात्राओं को शामिल किया जाएगा। आर्थिक सहायता के रूप में इन विद्यार्थियों को ₹4000 की मासिक मदद प्रदान की जाएगी। यह धनराशि विद्यार्थियों के सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जाएगी।

Benefits of MP Pratibha Kiran Yojana 2023

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई प्रतिभा किरण योजना 2023 के अंतर्गत आप को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।

  • सरकार द्वारा शिक्षा विभाग के तहत विद्यार्थियों को ₹4000 मासिक अनुदान राशि भेजी जाएगी।
  • जो विद्यार्थी अपने उच्च शिक्षा पूरी करना चाहते हैं इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • योजना के तहत केवल गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी के परिवारों के बच्चों को शामिल किया जाएगा।
  • राज्य के केवल 12वीं कक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • इंटरमीडिएट कक्षा में 60% अथवा उससे अधिक अंक लाने वालों को यह धनराशि 1 वर्ष तक दी जाएगी।
  • इस धनराशि का प्रयोग विद्यार्थी कॉलेज में एडमिशन लेते समय प्रयोग कर सकते हैं या फिर अपने पाठ्यक्रम संबंधित सामग्रियों को खरीदने के लिए।
  • इसके अलावा विद्यार्थी इस धनराशि का प्रयोग अपने दैनिक कार्यों के लिए तथा शिक्षण संस्थान तक आने-जाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • विद्यार्थियों को आवेदन पत्र के साथ 12वीं कक्षा पास का प्रमाण पत्र तथा कॉलेज में एडमिशन की रसीद भी जमा करनी होगी।
  • योजना के माध्यम से राज्य सरकार होनहार तथा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करेगी
  • एमपी प्रतिभा किरण योजना 2023 राज्य में शिक्षा दर को बढ़ाने में मदद करेगी।

Eligibility for MP Pratibha Kiran Yojana 2023

जो विद्यार्थी हर महीने मासिक अनुदान प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें एमपी प्रतिभा किरण योजना 2023 के अंतर्गत नीचे दी गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  • केवल मध्य प्रदेश राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी इस योजना के अंतर्गत भाग ले सकते हैं।
  • आवेदन करने वाले विद्यार्थी का परिवार गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत होना चाहिए।
  • विद्यार्थी 12वीं कक्षा में यानी इंटरमीडिएट पास होना चाहिए।
  • अंतिम बोर्ड की परीक्षाओं में यानी 12वीं कक्षा में विद्यार्थी द्वारा 60% से ऊपर अंक अर्जित किए गए हो।
  • खेसारी विद्यार्थी को कॉलेज अथवा यूनिवर्सिटी में प्रवेश के बाद दी गई फीस रसीद भी जमा करनी होगी।
  • विद्यार्थी के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।

Docs for MP Pratibha Kiran Yojana 2023

MP प्रतिभा किरण योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन पत्र के साथ आपको नीचे दिए गए दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

  • विद्यार्थी का आधार कार्ड 
  • पहचान पत्र 
  • कॉलेज का आईडी कार्ड 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • बैंक अकाउंट की पासबुक 
  • 10 अंकों का मोबाइल नंबर 
  • इंटरमीडिएट कक्षा का प्रमाण पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • बीपीएल राशन कार्ड की कॉपी 
  • सभी शैक्षणिक दस्तावेज 
  • एडमिशन के समय दी गई रसीद

Registration for MP Pratibha Kiran Yojana 2023


विद्यार्थियों द्वारा एमपी प्रतिभा किरण योजना 2022 के तहत आवेदन पत्र जमा करने के लिए पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको मध्य प्रदेश राज्य की छात्रवृत्ति की आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/PK पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचकर आपको “Register Your Self” विकल्प पर क्लिक करना होगा जो “Student Corner” विकल्प के अंतर्गत है।

  3. अगले चरण में इस पेज में दिए गए सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथा दिए गए बॉक्स पर टिक करके आगे बढ़े हैं।

  4. अब आपको अपने आधार कार्ड का नंबर डालना होगा तथा “Proceed to Check & Verify” विकल्प पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपकी स्क्रीन पर आवेदन पत्र खुल जाएगा।

  5. अब आपको ऐसा पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  6. पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद अब आपको इसमे मांगे गए दस्तावेजों को भी जमा करना होगा।

  7. अंत में आपको अपने आवेदन पत्र के साथ सभी दस्तावेजों को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।

ऐसा प्रकार ऊपर बताई गई प्रक्रिया का अनुसरण करके आप मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके साथ-साथ आप आवेदन पत्र जमा करने के बाद इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। विभाग द्वारा आपके जानकारी तथा दस्तावेजों के सत्यापन के बाद आपको योजना के अंतर्गत शामिल कर दिया जाएगा। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/PK पर विजिट करें।

Note : Please do not post your personal details in comment. This website is an informative website and you must always contact official website or official authorities for support. Do not share your personal details here.