Monday, March 20th, 2023

MP महिला कौशल विकास योजना 2023 रजिस्ट्रेशन | CM Mahila Kaushal Vikas Apply Online

Ads

MP Kaushal Yojana 2023 Apply Online | MP Mahila Kaushal Yojana 2023 PDF | MP Mahila Kaushal Vikas Yojana 2023 Registration | MP Mahila Kaushal Vikas Yojana Hindi PDF | MP Mahila Kaushal Vikas Yojana Form Download | MP Mahila Kaushal Vikas Yojana Kya Hai

मध्य प्रदेश (एमपी) कौशल योजना 2023:- मध्य प्रदेश राज्य में बढ़ती हुई जनसंख्या एक परेशानी का सबब बनी हुई है। इसकी वजह से लगातार बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। इसी दिशा में महिलाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एक नई योजना की घोषणा की गई है। इस योजना का नाम  मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री महिला कौशल योजना 2023 है।

आज के अपने इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी एमपी सीएम महिला कौशल योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करने की पूरी प्रक्रिया प्रदान करने हैं। इसके साथ-साथ हम आपको आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले दस्तावेजों की पूरी लिस्ट तथा पात्रता संबंधित नियमों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप भी इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़ना होगा।

Madhya Pradesh (MP) Mahila Kaushal Vikas Yojana 2023

हमारे देश में आज भी ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां महिलाओं के लिए संकीर्ण सोच रखी जाती है। लेकिन समय के साथ-साथ महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे रहती हैं। महिलाएं भी नौकरी अथवा व्यवसाय के माध्यम से अपना घर चला सकती हैं। महिलाओं को स्वरोजगार खोलने तथा रोजगार के अंतर्गत कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मध्यप्रदेश राज्य सरकार कई योजनाओं को पहले भी ला चुकी है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए महिलाओं को खुद का स्वरोजगार खोलने अथवा नौकरी करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा एक नई योजना की घोषणा की गई है।

राज्य के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई इस योजना का नाम मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 है। योजना के अंतर्गत राज्य की सभी महिलाओं को अपना स्वरोजगार खोलने के लिए पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। महिलाओं को दिया जाने वाला यह प्रशिक्षण बिल्कुल निशुल्क को होगा। यानी महिलाओं को ट्रेनिंग प्राप्त करने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। महिलाएं अपनी इच्छा के अनुसार तथा अपने अनुभव के मुताबिक किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग प्राप्त कर सकती है। इस ट्रेनिंग को प्राप्त करके महिला भविष्य में अपना खुद का रोजगार खोल सकती है या फिर नौकरी प्राप्त करने में मदद ले सकती है।

Benefits for MP Mahila Kaushal Vikas Yojana 2023

जैसा कि आप इस योजना के नाम से समझ ही गए होंगे यह केवल महिलाओं के लिए ही शुरू की गई है। मुख्यमंत्री महिला कौशल योजना 2023 के अंतर्गत महिलाओं को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।

  • राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 के अंतर्गत लगभग दो लाख से ज्यादा महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।
  • एमपी के लाभार्थी महिलाएं किसी भी प्रकार की कोई भी ट्रेनिंग प्राप्त कर सकती है।
  • महिलाएं अपने अनुभव तथा अपने समाज व शिक्षा के अनुसार किसी भी पाठ्यक्रम के लिए ट्रेनिंग ले सकती है।
  • मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को 15 दिन से लेकर 9 महीनों तक की ट्रेनिंग दी जा सकती है।
  • सरकार चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इस सीएम महिला कौशल योजना 2023 के अंतर्गत शामिल किया जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए।
  • ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महिलाएं अपना खुद का रोजगार खोल सकती हैं या फिर नौकरी पर भी जा सकती हैं।
  • स्वरोजगार खोलने से महिलाओं को जो आमदनी प्राप्त होगी उससे वे अपने घर का खर्चा सही ढंग से चला सकती हैं।
  • महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने से परिवार की आर्थिक स्थिति भी सुधरेगी तथा घर में आए का एक और स्रोत बनेगा।
  • मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 के तहत ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली महिलाएं अपने स्वरोजगार में अन्य महिलाओं को भी काम दे सकती हैं।
  • इसके माध्यम से महिलाएं अपने साथ-साथ अन्य महिलाओं के परिवार की आर्थिक स्थिति को सही करने में मदद प्रदान कर सकती है।

Eligibility for MP Mahila Kaushal Vikas Yojana 2023

जो महिलाएं एंड ट्रेनिंग प्राप्त करके अपना रोजगार खोलना चाहती हैं उन्हें नीचे दी गई पात्रता शर्तों को भी पूरा करना होगा।

  • एमपी कौशल विकास योजना 2023 के लिए केवल मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • महिलाएं अपनी इच्छा तथा अनुभव के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकती है।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं के पास ट्रेनिंग लेने के लिए पर्याप्त समय होना चाहिए।
  • उनके लिए किसी भी महिला को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा।
  • जो महिलाएं इस एमपी कौशल योजना 2023 के अंतर्गत लाभ लेना चाहती है उसकी उम्र 15 साल से अधिक होनी चाहिए।
  • आपके पास अपना आधार कार्ड होना चाहिए जो बैंक का अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।
  • जो महिला आरक्षित श्रेणी के अंतर्गत आती है उसे अपना जाति प्रमाण पत्र भी जमा करना होगा।

Docs for MP Mahila Kaushal Vikas Yojana 2023

आवेदन पत्र के साथ महिलाओं को नीचे दिए गए दस्तावेजों की फोटो कॉपी भी जमा करनी होगी। मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।

  • महिला के आधार कार्ड की कॉपी
  • परिवार के आय प्रमाण पत्र की कॉपी
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
  • पहचान पत्र ज्ञानी वोटर आईडी कार्ड की कॉपी
  • आरक्षित श्रेणी हेतु जाति प्रमाण पत्र

Apply Online for MP CM Mahila Kaushal Vikas Yojana


मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की सुविधा भी दी गई है। जो महिला इस मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 के तहत भाग लेना चाहती हैं उन्हें नीचे दी गई प्रक्रिया के अनुसार ही अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।

  1. सीएम महिला कौशल योजना 2023 के लिए आवेदन करने हेतु आपको सबसे पहले मध्य प्रदेश राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpskills.gov.in/mpskill/Public/mmksy.aspx पर जाना होगा।

  2. आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर आपको “Candidate Self Registration” का एक विकल्प दिखाई देगा।

  3. आप जो पेज खुलेगा उसमें आपको अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।

  4. मोबाइल नंबर इंटर करने के बाद आपको सबमिट बटन दबाना होगा।

  5. अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा जिसको आप को दी हुई जगह पर डालना होगा।

  6. इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।

  7. रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड मिल जाएगा।

  8. अब फिर से आपको इसी मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।

  9. अगले चरण में आपको योजना के आवेदन पत्र पर क्लिक करना होगा।

  10. इसके बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  11. अंत में सबमिट बटन दबाकर आप अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर सकती हैं।

इस प्रकार ऊपर बताए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आपका एमपी सीएम महिला कौशल योजना 2023 आवेदन पत्र आसानी से विभाग के पास जमा हो जाएगा। विभाग के अधिकारी आपके आवेदन पत्र तथा दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। यदि सत्यापन में सब कुछ सही पाया जाता है तो आपका नाम भी लाभार्थी सूची में शामिल कर दिया जाएगा। इसके बाद विभाग द्वारा आपसे संपर्क किया जाएगा तथा ट्रेनिंग के लिए आपको समय बताया जाएगा।

इस मुख्यमंत्री महिला कौशल विकास योजना 2023 से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट http://www.mpskills.gov.in/mpskill/Public/mmksy.aspx पर विजिट करें। आप संबंधित अधिकारियों के फोन नंबर वेबसाइट से प्राप्त करके उन से मदद ले सकते हैं। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी समझ में नहीं आई है तो आप नीचे कमेंट के माध्यम से भी हमसे अपना प्रश्न पूछ सकते हैं।

Note : Please do not post your personal details in comment. This website is an informative website and you must always contact official website or official authorities for support. Do not share your personal details here.