Monday, March 20th, 2023

HP खेत संरक्षण योजना 2023 आवेदन | CM Khet Sanrakshan Solar Fencing Cost PDF

Ads

Solar Fencing Cost Per Metre In Himachal Pradesh | Agriculture Subsidy In Himachal Pradesh 2023 | Agriculture Statistics Of Himachal Pradesh 2023 | Hp Agriculture Produce Procurement | Kisan Helpline Number Himachal Pradesh | Dbtagriculture Hp Gov In New Registration | Himachal Agriculture Minister | Solar Fencing Subsidy In Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश खेत संरक्षण योजना 2023:- अक्सर देखा गया है कि किसानों की खेती जंगली जानवरों तथा मवेशियों द्वारा बर्बाद कर दी जाती है। की समस्या के समाधान के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जी द्वारा पूरे राज्य में एक नई योजनाओं को लागू कर दिया गया है। इस योजना का नाम हिमाचल प्रदेश खेत संरक्षण योजना 2023 है।

अपने आज के आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एचपी खेत संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं। इसके साथ-साथ हम आप आवेदन पत्र के साथ जमा किए जाने वाले आवश्यक दस्तावेजों की सूची तथा पात्रता संबंधित नियमों के बारे में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। अगर आप भी अपने खेतों में मवेशियों से सुरक्षा के लिए इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो कृपया हमारे इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़े।

Himachal Pradesh (HP) Mukhyamantri Khet Sanrakshan Yojana

अक्सर देखा गया है कि खेतों में फसल बोने के बाद किसानों की फसल को जंगली जानवर तथा मवेशी बर्बाद कर देते हैं। फसलों के बर्बाद होने की वजह से किसानों को कमाई नहीं हो पाती है। इस वजह से उनका परिवार आर्थिक तंगी का सामना करता है। किसान के परिवार को अपने भरण-पोषण के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। यह समस्या से निजात दिलाने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जयराम सिंह ठाकुर जी द्वारा एक नई योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है।

इस योजना का नाम हिमाचल प्रदेश खेत संरक्षण योजना 2023 है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना के लिए जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों के खेतों को मवेशियों से बचाने के लिए उपाय किए जाएंगे। इन उपायों में राज्य सरकार द्वारा कृषकों के खेतों के आसपास सोलर फेसिंग लगाई जाएगी। यह सोलर फेंसिंग सौर ऊर्जा पर कार्य करेगी। सरकार द्वारा खेतों के चारों तरफ तारबाड़ लगाई जाएगी तथा उसमें करंट छोड़ा जाएगा। यह करंट केवल पशुओं को डराने के लिए होगा। इसके जरिए किसी पशु या मवेशी की मृत्यु नहीं होगी लेकिन फसलें सुरक्षित रहेंगी।

Benefits of HP Mukhyamantri Khet Sanrakshan Yojana

हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई खेत संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत किसानों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।

  • राज्य सरकार द्वारा किसानों के खेतों के चारों तरफ सोलर फेंसिंग लगाई जाएगी।
  • ऐसा सोलर फेंसिंग को लगवाने के लिए किसानों को किसी भी प्रकार का कोई भी शुल्क का भुगतान नहीं देना होगा।
  • योजना के तहत खेतों के पास बिजली के करंट वाली तारे लगाई जाएंगी जिससे कि खेतों में मवेशी ना घुस सकें।
  • ऐसा सोलर फेंसिंग में जो करंट होगा उससे किसी भी मवेशी या पशु की मृत्यु नहीं होगी।
  • सोलर फेंसिंग के जरिए पशुओं को प्राणघातक करंट नहीं लगेगा।
  • यह फेंसिंग केवल पशुओं को डराने के लिए लगाई जाएगी।
  • एचपी खेत संरक्षण योजना 2023 के जरिए किसानों की फसल सुरक्षित रहेगी।
  • सुरक्षित फसलों को मंडी में भेजने से किसानों को आय प्राप्त होगी जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • अपने खेतों के आसपास सोलर फेंसिंग लगाने के लिए कितना खर्चा आएगा उसमें 80% राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
  • यह योजना राज्य में कृषि व्यवस्था तथा उसकी सुरक्षा के लिए कार्य करेगी।

Eligibility for HP Mukhyamantri Khet Sanrakshan Yojana

राज्य के जो किसान अपने खेतों के आसपास सोलर फेंसिंग लगवाना चाहते हैं उन्हें पहले मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत सरकार द्वारा निर्धारित की गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।

  • आवेदन करने वाला किसान हिमाचल प्रदेश राज्य का ही मूल निवासी होना चाहिए।
  • किसान के खेत जंगलों अथवा मवेशियों की के आने-जाने के रास्ते के बीच में होने चाहिए।
  • सोलर फेंसिंग लगवाने के लिए जो भी खर्चा आएगा उसका 80% हिस्सा सरकार द्वारा दिया जाएगा।
  • किसान के पास अपनी खेती योग्य भूमि होने चाहिए।
  • किसान का परिवार गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी के अंतर्गत होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले किसान के पास अपनी खेती वाली जमीन के सभी कागज होने चाहिए।
  • कृषक के पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है।

Docs for HP CM Khet Sanrakshan Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश राज्य के जो किसानों एचपी के संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करके लाभ लेना चाहते हैं उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

  • किसान का आधार कार्ड 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • जमीन के सभी कागज 
  • किसान के बैंक अकाउंट की फोटो कॉपी 
  • राशन कार्ड की फोटो कॉपी

Apply for HP Mukhyamantri Khet Sanrakshan Yojana


हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई खेत संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना होगा।

  1. खेत संरक्षण योजना 2023 के तहत आवेदन पत्र भरने के लिए आपको सबसे पहले हिमाचल प्रदेश की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://hpagriculture.com/ पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचकर आपको मुख्य पृष्ठ पर इस योजना के तहत गाइडलाइंस पढ़ने हेतु लिंक दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।

  3. इस के बाद आकर स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें आपको रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त होगा।

  4. अब आपको फ्री दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी आवेदन पत्र के साथ अपलोड करनी होगी।

  5. अंत में आप को सबमिट बटन दबाकर अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा कर देना है।

ऊपर बताई गई प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से हिमाचल प्रदेश के संरक्षण योजना 2023 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। आपका आवेदन पत्र विभाग के पास पहुंचने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी की जांच की जाएगी। यदि सब कुछ सही पाया जाता है तो विभाग द्वारा खेत संरक्षण के लिए आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट http://hpagriculture.com/MMKSY.pdf पर विजिट करें।

Note : Please do not post your personal details in comment. This website is an informative website and you must always contact official website or official authorities for support. Do not share your personal details here.