
Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 Apply Online | Pashu Dhan Bima Yojana 2022 Avedan Patra | Haryana Pashudhan Bima PDF Form | Pashu Dhan Bima Yojana Registration | हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022
आज का आर्टिकल हमारे पशुपालन करने वाले किसानों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम हरियाणा के जो किसान पशु पालन करते हैं उनके लिए लाभप्रद योजना की जानकारी देकर आए हैं उस योजना का नाम हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 है। आप भी एक किसान है तथा पहले से ही पशु पालन करते हैं और अपने पशुओं की संख्या बढ़ाना चाहते हैं या फिर नए पशु ले रहे हैं तो हम आपको सलाह देंगे कि अपने पशुओं का बीमा यानी इंश्योरेंस अवश्य ही करवा लें।
इस आर्टिकल में जरिए हम आपको बताएंगे कि आप किस प्रकार Haryana Pashu Dhan Bima Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हमारी इस पोस्ट में हम आपको पशुधन बीमा योजना आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज योजना के लाभ आदि की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर रहे हैं प्रोग्राम यदि हमारी इस पोस्ट में आपको कोई जानकारी समझ में ना आए तो आप इसे कमेंट के माध्यम से हमसे विस्तार पूर्वक जानकारी ले सकते हैं।
Details of Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
इस बात से हम सभी भलीभांति परिचित हैं कि हमारे देश में सबसे ज्यादा आबादी खेती-बाड़ी का ही काम करती है। देश के लगभग 90% किसान पशुपालन व्यवसाय भी करते हैं। किसान दुधारू पशुओं का दूध बेचकर या फिर अन्य मवेशियों की खरीद-फरोख्त के जरिए अपनी आय अर्जित करते हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि किसानों द्वारा महंगे दामों पर अच्छी प्रजाति के पशुओं को खरीदा जाता है। लेकिन कभी-कभी प्राकृतिक आपदा, कोई जानलेवा घातक बीमारी या फिर दुर्घटना जैसे कारणों से पशुओं की मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में किसानों द्वारा मवेशियों पर खर्च की गई धनराशि समाप्त हो जाती है। इससे उन्हें बहुत ही भारी नुकसान को झेलना पड़ता है।
हरियाणा सरकार द्वारा इसी बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार हरियाणा में पशु पालन करने वाले किसानों के मवेशियों का इंश्योरेंस यानी बीमा करेगी। राज्य सरकार चाहती है कि किसानों की आय को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए ताकि उनके घर की आर्थिक की स्थिति सुधर सके। इस योजना के जरिए किसानों का मवेशियों से हुए नुकसान की भरपाई होगी। अगर उन्होंने लोन के माध्यम से पशु खरीदे हैं तो उनकी मृत्यु के बाद सरकार द्वारा बीमा राशि का भुगतान किया जाएगा।
Benefits of Haryana Pashu Dhan Bima Yojana 2022
हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत किसानों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।
- राज्य सरकार द्वारा ऊंट, बैल, गाय तथा भैंस के लिए ₹100 का बीमा प्रीमियम 3 साल की समय अवधि के लिए किया जाएगा।
- सरकार ₹25 का बीमा प्रीमियम बीमा सूअर, बकरी, तथा भेड़ के लिए करेगी।
- इस Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा पशु की मृत्यु हो जाने पर मुआवजे की राशि किसानों को दी जाएगी।
- पशुधन बीमा योजना के तहत जो मवेशी अनुसूचित जातियों के अंतर्गत खबर किए गए हैं उनका इंश्योरेंस फ्री किया जाएगा।
Objectives of Livestock Insurance Scheme in Haryana
हरियाणा राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए लाइवस्टोक इंश्योरेंस स्कीम 2022 शुरू करने के निम्नलिखित उद्देश्य है।
- इस योजना को राज्य सरकार द्वारा 29 जुलाई 2016 को लांच किया गया था।
- पशुधन बीमा योजना के तहत हर प्रकार के मवेशी काम बीमा किया जाता है।
- इसके अंतर्गत पशुओं का बीमा ₹25 से लेकर ₹100 तक के प्रीमियम राशि के साथ किया जाता है।
- सरकार द्वारा सभी पशुओं का बीमा 3 साल के लिए किया जाएगा।
- अगर किसी प्राकृतिक आपदा दुर्घटना या गंभीर बीमारी के कारण पशु की मृत्यु हो जाती है तो राज्य सरकार द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।
- इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जिन मवेशियों को अनुसूचित जातियों के अंदर का कवर किया है केवल उन्हीं का बीमा किया जाएगा।
Eligibilities for Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022
अगर आप भी हरियाणा राज्य में रहते हैं तथा पशुपालन के जरिए अपना घर चलाते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
- आवेदन करने वाले किसान हरियाणा राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।
- जो किसान इस Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के लिए आवेदन करना चाहता है उसके पास अपने मवेशी होने चाहिए।
- अगर किसान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य किसी पशु धन से संबंधित योजना का लाभ दे रहा है तो इस योजना के अंतर्गत कवर नहीं किया जाएगा।
- केवल उन्हीं किसानों के पशुओं का बीमा किया जाएगा जो बैंक के डिफाल्टर नहीं होंगे।
- राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य किसी लोन योजना के अंतर्गत अगर आपने लाभ लिया है तो इस योजना के लिए आप पात्र नहीं हैं।
- पालन करने वाले किसान के पास किसी भी राष्ट्रीय कृत बैंक में अकाउंट होना आवश्यक है।
- अपने पशुओं का बीमा करवाने के लिए आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है।
Apply Online for Pashudhan Bima Yojana 2022
ऊपर दी गई जानकारी के माध्यम से आप यह जान ही गए होंगे कि हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 किसानों के लिए कितने लाभकारी योजना है। अगर आप भी इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे दी गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करें।
- आपको हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए सबसे पहले पशुधन हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- जैसे ही आप ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करेंगे आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- अब इस वेबसाइट पर आपको पशुधन बीमा योजना एप्लीकेशन फॉर्म ढूंढना होगा।
- आवेदन पत्र प्राप्त करने के बाद आपको इसे डाउनलोड कर लेना होगा।
- डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें पूछ ली गई सभी जानकारियां भरनी होंगी।
- अब आपको इसके साथ मांगे गए सभी दस्तावेज अटैच करने होंगे।
- सभी दस्तावेजों व आवेदन पत्र के साथ आपको नजदीकी राष्ट्रीय कृत बैंक में जाना होगा तथा अपना आवेदन पत्र जमा करना होगा।
आवेदन पत्र जमा करने के बाद अधिकारी द्वारा आपके द्वारा दी गई जानकारी की जांच की जाएगी तथा सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यदि आपके द्वारा दी गई सभी जानकारी तथा दस्तावेज सही पाए जाते हैं तो हरियाणा पशुधन बीमा योजना 2022 के अंतर्गत आपका आवेदन स्वीकृत कर लिया जाएगा। Haryana Pashudhan Bima Yojana 2022 के लिए आवेदन स्वीकृत होने के तुरंत बाद आपके पशुओं का बीमा कर दिया जाएगा। बीमा के समय संबंधित अधिकारी द्वारा आपको बीमा से संबंधित सभी कागजात दे दिए जाएंगे।
TalkShubh.Com पर आने के लिए आपका धन्यवाद्। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें।