[पंजीकरण] हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 | Mahila Samridhi Yojana Apply

Mahila Samridhi Yojana Online Application | Mahila Samridhi Yojana Form PDF | Mahila Samridhi Yojana 2024 | Mahila Samridhi Yojana Apply Online | Mahila Samridhi Yojana Application Form | Mahila Samridhi Yojana 2024 Haryana | Mahila Samridhi Yojana PDF Download | Mahila Samridhi Yojana in Hindi

प्यारे हरियाणा के वासियों को आज हम आपके लिए बहुत ही लाभप्रद योजना की जानकारी लेकर आए हैं। इस योजना का नाम है हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024। जैसा कि हम सभी जानते हैं हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर महिलाओं के आर्थिक तथा सामाजिक उत्थान के लिए नई नई योजनाएं लांच की जाती हैं यह योजना भी उन्हीं योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत भी राज्य की महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक अनुदान दिया जाएगा।

अपने आज के इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसी Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024 की संपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। हमारे लेख के जरिए आप जानेंगे कि इस योजना के अंतर्गत आवेदन कैसे करें, पात्रता शर्तें क्या-क्या है, कौन से आवश्यक दस्तावेज चाहिए तथा इस योजना के क्या लाभ हैं आदि। अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।

Details of Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024

जैसा कि आप नाम से ही जान गए होंगे कि इस योजना को महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत राज्य सरकार महिलाओं का आर्थिक अनुदान प्रदान करेगी। इस योजना के जरिए आवेदन करके तथा लाभ प्राप्त करके राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकेंगी। हरियाणा सरकार राज्य में घटी हुई महिलाओं की जनसंख्या तथा लिंग अनुपात को बनाए रखने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं को समय समय पर लांच करती रहती है।

राज्य सरकार महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹60000 तक का ऋण देगी जिसकी ब्याज दर बहुत ही नाम मात्र होगी। इस राशि का लाभ प्राप्त करने के लिए महिलाओं को पहले अपना पंजीकरण करवाना होगा। आपको एक बात अवश्य बताना चाहेंगे कि इस योजना को केवल अनुसूचित जाति यानी ऐसी श्रेणी की महिलाओं के लिए ही शुरू किया गया है। लोन राशि का प्रयोग करके महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय खोल सकती हैं, किसी प्रकार का कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर सकती हैं या फिर अपने घर की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयोग कर सकती हैं।।

देश में गिरते हुए लिंग अनुपात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है। राज्य सरकार चाहती है सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। ऋण के जरिए महिलाएं अपना खुद का रोजगार खोलकर समाज में सर ऊंचा करके जी सकती है। आप महिलाओं को आमदनी के लिए किसी अन्य व्यक्ति पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राज्य की जो महिलाएं आर्थिक तंगी के कारण अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रही है वह भी लोन लेकर अपना रोजगार खोलकर मासिक आमदनी प्राप्त कर सकती है तथा अपना घर खर्च चला सकती है।

Benefits of Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024

जैसाकि हमने ऊपर वाले भाग में बता ही दिया है कि हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को ऋण दिया जाएगा। इस ऋण पर ली जाने वाली ब्याज राशि बहुत ही कम होगी। इसके अलावा योजना के तहत दिए गए लाभ निम्नलिखित हैं।

  • राज्य की महिलाएं इस योजना के तहत लोन प्राप्त करके अपना खुद का रोजगार को खोल सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को योजना के तहत ₹60000 का लोन दिया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत दिए गए ऋण की राशि पर राज्य सरकार द्वारा 5% का ही ब्याज लगाया जाएगा।
  • ऋण की सहायता से राज्य की महिलाएं ब्यूटी पार्लर, चाय की दुकान, खिलौने की दुकान, कपड़ों की दुकान, डेयरी फार्म, दूध का व्यवसाय, कॉस्मेटिक शॉप जैसे कई व्यवसाय खोल सकती है।
  • इस योजना के तहत केवल अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग की महिलाओं को ही शामिल किया गया है।
  • महिला समृद्धि योजना के जरिए राज्य की महिलाएं स्वरोजगार खुलकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकती हैं।
  • लोन के माध्यम से खोले गए रोजगार के जरिए राज्य की महिलाएं अन्य बेरोजगार लोगों को भी रोजगार मुहैया करा सकती है।
  • योजना के जरिए लोन लेकर तथा अपना खुद का व्यवसाय खोलकर महिलाएं फक्र से सर उठाकर जी सकती हैं।
  • किसके साथ साथ यह योजना राज्य सरकार के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे राज्य की विकास दर में गति आएगी।
  • महिलाओं द्वारा खुद का व्यवसाय खोलने से राज्य की बेरोजगारी दर भी घटेगी।

Eligibility for Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024

आपको इस बात का अवश्य ही ध्यान रखना होगा कि आवेदन पत्र के साथ आपको आवश्यक दस्तावेज लगाने हैं। आवश्यक दस्तावेजों की सूची हम अगले भाग में प्रदान करेंगे। इस भाग में हम आपको हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए पात्रता शर्तों की सूची प्रदान कर रहे हैं।

  • आवेदन करने वाली महिला हरियाणा राज्य की ही मूलनिवासी होनी चाहिए।
  • योजना के अंतर्गत केवल अनुसूचित जाति यानी एससी श्रेणी की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
  • जो महिलाएं इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है उसकी उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए।
  • महिला द्वारा किसी अन्य योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता ना ली गई हो।
  • महिला किसी बैंक की डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए।
  • आवेदक के ऊपर कोई कानूनी कार्यवाही या केस ना चल रहा हो।
  • आवेदन करने वाली महिला अगर वह शहरी क्षेत्र में रहती है तो परिवार की वार्षिक आय ₹120000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
  • यदि महिला का आवास ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता है तो उसके परिवार की वार्षिक आय ₹98000 से कम होनी चाहिए।
  • आपके पास अपना बैंक अकाउंट होना चाहिए जो किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में खुला हो।
  • आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड तथा पैन कार्ड से लिंक होना आवश्यक है।

Docs for Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024

बहनों अगर आप ऊपर दी गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के अंतर्गत आपको आवेदन पत्र के साथ निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे।

  • SC जाति प्रमाण पत्र
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • हरियाणा का मूल निवास प्रमाण पत्र
  • 18 से 35 वर्ष की आयु का आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (यदि हो)
  • बीपीएल राशन कार्ड की कॉपी (यदि हो)

Apply Online for Haryana Mahila Samridhi Yojana 2024


अगर आप ऊपर बताई गई सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं तथा आपके पास अभी दस्तावेज उपलब्ध हैं तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 के तहत आवेदन करने के लिए आपको हमारे द्वारा नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।

  1. योजना के अंतर्गत लोन लेने के लिए आपको सबसे पहले “सरल हरियाणा की आधिकारिक वेबसाइट” पर जाना होगा।

  2. जैसे ही या वेबसाइट पर पहुंच जाएंगे आपको होम पेज पर लॉगिन करने का विकल्प दिखाई देगा।

  3. अब अगर आपके पास लॉगइन आईडी तथा पासवर्ड है तो सीधे डालकर वेबसाइट पर लॉगिन करें।

  4. यदि आपके पास लोगिन करने के लिए आईडी तथा पासवर्ड नहीं है तो आपको “New User? Register Here” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

  5. इसके बाद आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरकर सबमिट कर देना है।

  6. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको फिर से वेबसाइट के होम पेज पर आकर लॉग इन करना होगा।

  7. जैसे ही आप लॉगइन करेंगे डैशबोर्ड में आपको का “View All Available Services” विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप को क्लिक करना है।

  8. इसके बाद आपको इस पेज पर “Mahila Samridhi Yojana” को खोजना होगा तथा उसके लिंक पर क्लिक करना होगा।

  9. अब जो नया पेज खुलेगा उसमें आपको इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा।

  10. आपको यह पंजीकरण फॉर्म पूरा सही सही जानकारी के साथ भरना होगा।

  11. सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको ऊपर बताए गए आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी।

  12. आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने से पहले सभी जानकारी को एक बार फिर से देख लें तथा फॉर्म सबमिट करने के लिए अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करें।


बहनों आपको इस प्रकार हरियाणा महिला समृद्धि योजना 2024 अंतर्गत आवेदन पत्र जमा करना है। एक बार आवेदन पत्र जमा होने के बाद उसका सत्यापन किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद तथा आपका आवेदन स्वीकृत हो जाने के बाद आपके बैंक अकाउंट में सरकार की तरफ से अनुदान राशि भेज दी जाएगी।

TalkShubh.Com पर आने के लिए आपका धन्यवाद्। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें।