गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 रजिस्ट्रेशन | Citzen/Nagrik Smart Card Apply

Gujarat Nagrik Smart Card Yojana 2024 | Gujarat Nagrik Smart Card Apply Online | Gujarat Nagrik Smart Card PDF Form | Gujarat Nagrik Smart Card Kya Hai | Gujarat Citizen Smart Card Scheme 2024 | Gujarat Citizen Smart Card Registration | Gujarat Citizen Smart Card Application

गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024:- गुजरात राज्य सरकार द्वारा पिछले वर्ष नागरिकों के लिए एक खास तरह का कार्ड जारी किया गया था। यही खास कार्ड 2024 में भी नागरिकों के लिए जारी किया जा रहा है। इस कार्ड का नाम गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विजय रुपाणी जी द्वारा इस योजना को पिछले वर्ष गांधीनगर में ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लांच किया गया था।

अपने आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको इसी गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। अपने इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप इस कार्ड की मदद से क्या-क्या सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं, किन किन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं तथा किन किन स्थानों पर इस कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। अगर आप अभी इस कार्ड के बारे में जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें।

Also check – GeM Login

Gujarat Nagrik/Citizen Smart Card Yojana 2024

जैसा कि आप इसी योजना के नाम से समझ ही गए होंगे कि इसके अंतर्गत राज्य के सभी नागरिकों को एक स्मार्ट कार्ड जारी करके दिया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी जी द्वारा बयान में पहले ही इस बात को स्पष्ट कर दिया गया है कि इन स्मार्ट कार्ड की मदद से सभी सेवाओं को ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले स्मार्ट कार्ड, नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के अंतर्गत सभी विभागों से लिंक होंगे।

राज्य के नागरिक इस स्मार्ट कार्ड का प्रयोग करके विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं जैसे राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आधार कार्ड आदि सभी प्रकार के दस्तावेज आसानी से बनवा सकते हैं। यहां स्मार्ट कार्ड एक तरह का चिप वाला कार्ड होगा जिसमें धारक व्यक्ति की सभी जानकारियां उपलब्ध होंगी। यह कार्ड आधार कार्ड की तरह एक पहचान पत्र के रूप में कार्य करेगा लेकिन इसमें आधार कार्ड की भांति केवल एक व्यक्ति की जगह पूरे परिवार की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ-साथ इस स्मार्ट कार्ड में परिवार के मुखिया के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी।

Benefits of Citizen Smart Card Yojana 2024

गुजरात राज्य सरकार द्वारा शुरू किए गए नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 राज्य के मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता को दिखाता है। इसके अंतर्गत मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं।

  • गुजरात राज्य सरकार द्वारा राज्य के सभी प्रतिष्ठित नागरिकों के लिए एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा।
  • योजना के अंतर्गत जारी किए गए कार्यों के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली 50 से अधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के अंतर्गत दिए जाने वाले कार्ड में धारक व्यक्ति की पूरी जानकारी रखी।
  • यह कार्ड एक आधार कार्ड की तरह ही चिप वाला डिजिटल कार्ड होगा जिसमें व्यक्ति की पूरी व्यक्तिगत जानकारी तथा परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी होगी।
  • आधार कार्ड में केवल व्यक्ति के बायोमेट्रिक से जानकारी ही उपलब्ध होती है लेकिन इसमें उसके परिवार की पूरी जानकारी दी जाएगी।
  • यह स्मार्ट कार्ड एक चिप से लैस होगा जिसमें परिवार के मुखिया, परिवार की आय, सदस्यों के व्यवसाय आदि के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा डिजिटल गुजरात नामक एक पोर्टल बनाया गया है जिसमें सभी सरकारी कार्यालयों को जोड़ा गया है।
  • इस आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आप राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
  • अभी फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पूरे राज्य के निवासियों के लिए शुरू किया गया है।
  • योजना के शुरुआती चरण में लगभग 700 से अधिक परिवारों को स्मार्ट कार्ड जारी करके दिए गए हैं।
  • जिन लाभार्थी परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है उन्हें राज्य सरकार की 50 से अधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त होगा।
  • योजना के लिए जारी किए गए अध्यादेश के अनुसार इस वर्ष के अंत तक लगभग 10,000 से ज्यादा गांवों के नागरिकों को यह कार्ड दिया जाएगा।
  • नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के जरिए स्मार्ट कार्ड प्राप्त करके आपको सरकारी कार्यालय में घंटों अपने नंबर का इंतजार नहीं करना होगा।
  • राज्य सरकार की सभी सेवाओं को ऑनलाइन पोर्टल तथा स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पारदर्शी बनाया जाएगा।
  • गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 में सिंगल विंडो के आधार पर सभी नागरिकों का डाटा तथा जानकारी सुरक्षित रखी जाएगी।

Also check – IFHRMS

Eligibility for Nagrik Smart Card Yojana 2024

अगर आप अभी इस योजना में शामिल होकर अपने लिए स्मार्ट कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई सभी पात्रता शर्तों को जरूर पूरा करना होगा।

  • आवेदन करने वाला व्यक्ति गुजरात राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • नागरिक द्वारा पहले ही कोई स्मार्ट कार्ड नहीं ग्रहण किया गया हो।
  • योजना में हिस्सा लेने के लिए कोई भी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
  • स्मार्ट कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको अपने पहचान संबंधित सभी दस्तावेज जमा करने होंगे।
  • इच्छुक लाभार्थी को डिजिटल गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Docs for Citizen Smart Card Yojana 2024

गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के अंतर्गत भाग लेने के लिए आपको नीचे दिए गए दस्तावेज भी जमा करने होंगे।

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पते के प्रमाण की कॉपी
  • मूल निवास प्रमाण पत्र की कॉपी
  • आय प्रमाण पत्र की कॉपी
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • पहचान से संबंधित दस्तावेज
  • परिवार के मुखिया की जानकारी
  • लाभार्थी की पासपोर्ट साइज फोटो

Apply for GJ Citizen Smart Card Yojana 2024


अगर आप अभी स्मार्ट कार्ड प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको नीचे दिए गए निर्देशों के अनुसार ही अपना आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करना होगा।

  1. गुजरात नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के अंतर्गत भाग लेने के लिए आपको सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर पहुंचकर आप को स्मार्ट कार्ड के विकल्प के लिंक पर क्लिक करना होगा।

  3. आवेदन पत्र खोलने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  4. पूरा आवेदन पत्र भरने के बाद आपको ऊपर बताये गए सभी दस्तावेजों को भी अपलोड करना होगा।


इस प्रकार ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अनुसार आप आसानी से गुजरात में नागरिक स्मार्ट कार्ड योजना 2024 के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://www.digitalgujarat.gov.in/ पर विजिट करें।