फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 आवेदन | How to Apply for Farishte Dilli Ke Benefits

Farishte Dilli Ke | Farishte Dilli Ke Helpline Number | Farishte Scheme In Hindi | Delhi Govt Accident Policy Guidelines | Farishtey Scheme | Delhi Govt Accident Scheme Helpline Number | Farishte Yojana Pdf Form | Govt Scheme For Road Accident

फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024:-अक्सर देखा जाता है कि यदि कोई सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए नहीं आता है। दुर्घटनाग्रस्त हुए व्यक्ति की मदद के लिए सभी आगे आएं तथा लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है। दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री जी द्वारा फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 को शुरू किया गया है।

अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना होगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस योजना से जुड़े सभी तथ्यों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ हम आपको योजना के लिए आवेदन करने दस्तावेजों की सूची तथा पात्रता मापदंड संबंधित सभी जानकारियां देंगे। अगर आप भी इस योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस पेज पूरा जरूर पढ़ें।

Farishte (Dilli) Delhi Ke Yojana 2024

अक्सर देखा जाता है कि यदि सड़क पर कोई दुर्घटना ग्रस्त हो जाता है तो उस व्यक्ति की मदद के लिए कोई भी आगे नहीं आता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि आम नागरिक दरअसल कानून व्यवस्था से ज्यादा डरता है। एक्सीडेंट के बाद जो व्यक्ति उसे अस्पताल लेकर जाता है या उसकी मदद करता है पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जाती है। उसे कई बार थाने में बुलाया जाता है तथा बार-बार एक ही घटना को बताने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा भी यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त नागरिक को अस्पताल ले जाता है तो वहां चिकित्सक भी बिना पुलिस की आज्ञा के दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का इलाज नहीं करता है।

इसी वजह से आज दिल्ली में सड़क पर दुर्घटना ग्रस्त होने के बाद मृत्यु दर अधिक है। इसे रोकने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी द्वारा एक नई योजना का ऐलान किया गया है। इस फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 का नाम योजना है। सरकार द्वारा जारी किए गए योजना के अध्यादेश के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अन्य दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल में लेकर जाता है तो उसे प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹2000 प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ-साथ उस व्यक्ति से कोई भी कानूनी पूछताछ नहीं की जाएगी और ना ही उसके नाम को सार्वजनिक किया जाएगा।

Benefits of Farishte Dilli Ke Yojana 2024

दिल्ली के मुख्यमंत्री जी द्वारा शुरू की गई इस फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 के अंतर्गत दिए जाने वाले लाभ निम्नलिखित हैं।

  • यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाता है तो उसे प्रोत्साहित करने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
  • दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल लाने के लिए व्यक्ति को ₹2000 की धनराशि इनाम के तौर पर दी जाएगी।
  • जो भी व्यक्ति किसी एक्सीडेंट में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल लाएगा उससे कोई भी पूछताछ नहीं की जाएगी।
  • इसके साथ-साथ दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल तक लाने वाले व्यक्ति का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
  • यह फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 दिल्ली में एक्सीडेंट के बाद होने वाली मृत्यु दर पर लगाम लगाएगी।
  • एक्सीडेंट के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में ले जाने से डरने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहन मिलेगा ताकि वे भी अन्य घायल व्यक्तियों की मदद कर सकें।
  • घायल व्यक्ति को अस्पताल तक लाने वाले व्यक्ति को दी जाने वाली धनराशि उसके बैंक खाते में भेजी जाएगी।
  • इस प्रोत्साहन राशि का प्रयोग लाभार्थी अपने किसी भी कार्य के लिए कर सकता है।
  • इसके साथ-साथ जिस व्यक्ति को दुर्घटना के बाद अस्पताल लाया गया है उसका पूरा इलाज मुफ्त में किया जाएगा।
  • जो व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त नागरिक को अस्पताल तक लेकर आएगा उसे एक प्रोत्साहन प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

Docs for Farishte Dilli Ke Yojana 2024

जो व्यक्ति इस फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 के तहत लाभ लेना चाहता है उसे नीचे दी गई शर्तों को जरूर पूरा करना होगा।

  • अस्पताल में पहुंचकर आप को दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति का पहचान पत्र जमा करना होगा।
  • यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करता है तो अस्पताल में उसको पूरे घटनाक्रम की जानकारी देनी होगी।
  • मदद करने वाले व्यक्ति को अपना नाम पता तथा मोबाइल नंबर सभी चिकित्सक के पास लिखवाना होगा।
  • उपचार के दौरान मदद करने वाले व्यक्ति को दिल्ली राज्य सरकार की तरफ से सूचना भेजी जाएगी।
  • उस व्यक्ति को सम्मानित करने के लिए सरकार अपने कार्यालय में बुलाएगी।
  • सरकार द्वारा उसे प्रशस्ति पत्र तथा नगद राशि भी दी जाएगी।

How to Take Benefit of Farishte Delhi Ke

यदि कोई व्यक्ति सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तथा अन्य नागरिक उसको मदद करके अस्पताल तक पहुंचाता है तो दिल्ली मुख्यमंत्री जी द्वारा उसे ₹2000 की आर्थिक मदद भेजी जाएगी। इस फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 से जुड़े सभी दिशा निर्देश निम्नलिखित हैं।

  • अगर आप किसी दुर्घटना ग्रस्त व्यक्ति को अस्पताल लेकर जाते हैं तो आपको उसका पहचान पत्र चिकित्सक के पास जमा करवाना होगा।
  • फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन पत्र जमावके लिए कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
  • दिल्ली सरकार द्वारा मदद करने वाले व्यक्ति को सूचित किया जाएगा कि वे कार्यालय में आकर अपना प्रोत्साहन प्रमाण पत्र तथा राशि प्राप्त करें।
  • किसी घायल व्यक्ति की मदद करने के बाद मदद करने वाले व्यक्ति को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
  • किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई के लिए मदद करने वाले व्यक्ति को तलब नहीं किया जाएगा।
  • पुलिस तथा अन्य विभागों द्वारा व्यक्ति को जानकारी के लिए बार-बार परेशान नहीं किया जाएगा।

ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर आप यह जान ही गए होंगे कि यह फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 दिल्ली राज्य के नागरिकों के लिए कितनी लाभकारी योजना है। इस योजना के अंतर्गत कई मदद करने वाले व्यक्तियों को आर्थिक मदद तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

दिल्ली में इस फरिश्ते दिल्ली के योजना 2024 के लागू होने से अन्य व्यक्तियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा कि हुए एक्सीडेंट के बाद घायल व्यक्ति की मदद कर सकें। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी तथा सहायता के लिए कृपया आधिकारिक वेबसाइट https://aamaadmiparty.org/we-will-save-every-road-accident-victims-life-cm-arvind-kejriwal/ या https://delhi.gov.in/ पर विजिट करें। यदि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी को समझने में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो कृपया हमसे नीचे कमेंट के माध्यम से अपना प्रश्न पूछें।