उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली 2024 यूपी ई-उपार्जन पोर्टल किसान पंजीकरण eproc.up.gov in

अब किसानों को गेहूं खरीद के लिए इधर उधर नहीं भागना पड़ेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन सुविधा eproc.up.gov in वेबसाइट पर ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। इस वेबसाइट का नाम है यूपी ई-उपार्जन पोर्टल (e-Uparjan Portal UP) या ऑनलाइन ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश (e-Kray Pranali UP) जिसे राज्य के खाद्य एवं रसद विभाग (Khadya Evam Rasad Vibhag UP) द्वारा बनाया गया है। ऑनलाइन गेहूं की खरीद के लिए किसानों को इसी पोर्टल पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।

सफल रजिस्ट्रेशन के बाद राज्य के किसान ऑनलाइन सरकारी एजेंसियों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर रबी की फसल यानी गेहूं को आसानी से बेच सकते हैं। हम आपको आज इसी उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल या उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली (UP e-Purchasing System) के बारे में पूरी विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर रहे हैं। सभी किसानों से अनुरोध है कि दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

What is Uttar Pradesh e-Kray Pranali 2024?

उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली 2024 क्या है? -: राज्य की सरकार द्वारा किसानों की रबी की फसल को अप्रैल के माह से ही एमएसपी (MSP) पर खरीदना शुरू कर दिया था। जो भी किसान भाई-बंधू अपनी फसल सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य बेचना चाहते हैं उनको राज्य की ई-क्रय प्रणाली खाद्य एवं रसद (e-Kray Pranali Khadya Evam Rasad Vibhag) की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

किसान भाइयों को बताते चलें कि कोविड महामारी के दौरान भी प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं की खरीद को सुचारु रखा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार सरकारी एजेंसियों द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी MSP पर अब तक 22 लाख मैट्रिक टन से अधिक गेहूं खरीदा है। जारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 4 लाख किसान अब तक तय MSP का दाम प्राप्त कर चुके हैं। इस पूरी खरीद को 11 सरकारी एजेंसियों द्वारा पूरा किया गया जिनमें से 7 सरकारी एजेंसियों को क्रय केंद्र के रूप में स्थापित किया गया था। 

Also check – Bhumi Jankari

UP Gehu Kharid 2024 Registration e-Uparjan Portal

यूपी गेहूं खरीद 2024 रजिस्ट्रेशन ई-उपार्जन पोर्टल -: जो किसान अपनी गेहूं की फसल बेचना चाहते हैं उनको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा तथा पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। पंजीकरण के बाद कोई एजेंसी आपके गेहूं की खरीद करेगी।

  1. आपको सबसे पहले ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट यानी https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा।

  2. हमारे द्वारा ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करते ही आपके होम पेज पर आप को “गेहू खरीद हेतु किसान पंजीकरण” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

  3. अब आपकी स्क्रीन पर 6 स्टेप दिखाई देंगे। कृपया ध्यान दें आगे पंजीकरण फॉर्म में आपको सभी सही-सही जानकारी सभी विकल्पों में भरनी होगी। 

  4. इसके बाद आपको सबसे पहले “किसान पंजीकरण प्रपत्र” विकल्प क्लिक करना होगा और पेज के खुलते ही अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड डाल कर “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करें। 

  5. अब आपकी स्क्रीन पर गेहूं खरीद (रबी फसल) हेतु एक किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। 

  6. इस पंजीकरण प्रपत्र पर आपको अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिता / पति का नाम, आधार कार्ड नंबर व अपना स्थाई पता भरना होगा। 

  7. सारी जानकारियां भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका रबी फसल गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीकरण पूरा हो जायेगा। 


e-Kray Pranali UP Makka Kharid 2024 Registration

यूपी ई-क्रय प्रणाली मक्का खरीद 2024 रजिस्ट्रेशन -: जो किसान अपनी मक्का की फसल बेचना चाहते हैं उनको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। सफल पंजीकरण प्रपत्र जमा होने के बाद सरकारी एजंसियां आपको मक्का खरीद के लिए संपर्क करेंगी। 

  • आपको सबसे पहले ई-क्रय प्रणाली उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • हमारे द्वारा ऊपर दिए लिंक पर क्लिक करते ही आपके होम पेज पर आप को “मक्का खरीद हेतु किसान पंजीकरण” का विकल्प दिखाई देगा उस पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर छह स्टेप दिखाई देंगे। आपको सभी सही-सही जानकारी सभी विकल्पों में भरनी होगी। 
  • इसके बाद आपको सबसे पहले “किसान पंजीकरण प्रपत्र” विकल्प क्लिक करना होगा और पेज के खुलते ही अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड डाल कर “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर मक्का खरीद (रबी फसल) हेतु एक किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा। 
  • इस पंजीकरण प्रपत्र पर आपको अपनी पूरी जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाइल नंबर, पिता / पति का नाम, आधार कार्ड नंबर व अपना स्थाई पता भरना होगा। 
  • सारी जानकारियां भरने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें। इस तरह आपका रबी फसल गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

Also check – SSPMIS Payment Status

UP e-Kray Pranali e-Uparjan Portal Registration Correction

उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन पोर्टल पंजीकरण जानकारी में बदलाव या संसोधन -: अगर किसी किसान द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र भरते हुए कोई जानकारी गलत प्रदान कर दी गई है तो घबराएं नहीं। आप इसे ठीक कर सकते हैं ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन पोर्टल पंजीकरण में संसोधन या किसी प्रकार की जानकारी में बदलाव के लिए आपको नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करना होगा।

  • पंजीकरण में संसोधन का विकल्प आधिकारिक वेबसाइट के स्टेप 4 में दिया गया है। यदि आपको विकल्प नहीं मिल रहा है तो https://eproc.up.gov.in/wheat/Uparjan/FarmerReg.aspx?id=Mg== लिंक पर क्लिक करें। 
  • यहाँ आपको फिर अपना मोबाइल नंबर और दिया हुआ कैप्चा कोड डालना होगा तथा “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर “पंजीकरण संसोधन फॉर्म” खुल जायेगा। 
  • आपको इस पंजीकरण प्रपत्र में जरुरी सुधार करने होंगे और अंत में “सुरक्षित करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा।

किसान नीचे दिए लिंक से डायरेक्ट उत्तर प्रदेश ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन पोर्टल किसान पंजीकरण प्रारूप की पीडीएफ फ़ाइल भी डाउनलोड कर सकते हैं। जिसमें वे यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उत्तर प्रदेश ऑनलाइन किसान रजिस्ट्रेशन फॉर्म में क्या-क्या जानकारियां पूछी जाएँगी।

eproc.up_.gov_.in-Farmer-Registration-FormDownload

UP Gehu / Makka Kharid Registration Form Print

यूपी गेहूं / मक्का खरीद पंजीकरण फॉर्म प्रिंटऑउट -: उत्तर प्रदेश के हमारे सभी किसान भाई गेहूं / मक्का खरीद के लिए किये गए ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन पोर्टल पर भरे हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं। प्रिंटआउट लेकर वह यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी सही है या नहीं। यदि आपको पंजीकरण प्रपत्र में कोई गलती नजर आती है तो आप ऊपर दी गई प्रक्रिया के माध्यम से उसे सही कर सकते हैं। भरे हुए पंजीकरण प्रपत्र का प्रिंटआउट निकलने के लिए नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें।

  • भरे हुए किसान पंजीकरण प्रपत्र का प्रिंटआउट लेने के लिए आपको स्टेप 6 पर जाना होगा या प्रिंटआउट पेज तक जाने के लिए https://eproc.up.gov.in/wheat/Uparjan/FarmerReg.aspx?id=Mw==&id1=NQ== लिंक कॉपी करें।
  • इस पेज के खुलते ही अपना मोबाइल नंबर व कैप्चा कोड डाल कर “आगे बढ़ें” विकल्प पर क्लिक करें। 
  • जानकारी प्रदान करते ही आपके द्वारा भरा हुआ पंजीकरण प्रपत्र का प्रिंटआउट आप A4 Size पेपर पर निकाल सकते हैं।

Also check – CRSTN

UP Gehu / Makka Kharid Registration App Download

यूपी गेहूं / मक्का खरीद पंजीकरण ऐप डाउनलोड करें -: आज के समय में स्मार्ट फोन हर किसी के पास उपलब्ध होता है यदि उत्तर प्रदेश के हमारे किसी किसान भाई के पास कंप्यूटर की सुविधा नहीं है तो कोई बात नहीं। खाद एवं रसद विभाग सार्वजनिक वितरण प्रणाली उत्तर प्रदेश द्वारा इसके लिए एक मोबाइल ऐप भी बनाया गया है। इस ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन ऐप डाउनलोड करने के लिए बस नीचे दी गई प्रक्रिया का पालन करें। 

  • ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन पंजीकरण मोबाइल ऐप के माध्यम करने के लिए सबसे पहले आपको खाद एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • विभाग की वेबसाइट पर आपको “खरीद हेतु किसान पंजीकरण” विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जहाँ आपको “मोबाइल ऐप डाउनलोड करें” विकल्प पर क्लिक करना होगा। 
  • जैसे ही आप ऊपर बताये गए विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके मोबाइल में ई-क्रय प्रणाली ई-उपार्जन मोबाइल ऐप डाउनलोड हो जायेगा। 
  • अब आपको इसे अपने फोन में इनस्टॉल कर देना है। और फिर आप अपना पंजीकरण मोबाइल के माध्यम से भी कर सकते हैं।

तो इस प्रकार आप ऊपर दी गई पूरी जानकारी का प्रयोग कर यूपी गेहूं / मक्का खरीद पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं, मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, पंजीकरण प्रपत्र में सुधर या बदलाव कर सकते हैं। किसी अन्य प्रकार की सहायता के लिए कृपया हमसे नीचे कमेंट के माध्यम से अपना प्रश्न पूछें।