doris.delhigovt.nic.in दिल्ली प्रॉपर्टी/संपत्ति ऑनलाइन खोजें | Search Property Online

Delhi Property Search Online by Name or Address – Property Registration / Online Registration Information System

संपत्ति पंजीकरण एक आवश्यक प्रक्रिया है जो रियल एस्टेट क्षेत्र में काफी महत्वपूर्ण है। प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के माध्यम से संपत्ति के मालिकाना हक का हस्तांतरण एक मालिक से दूसरे मालिक के पास हो जाता है। यह प्रक्रिया किसी भी संपत्ति को खरीदते एंप्रेस के समय पूरी किया जाना आवश्यक है। अगर आप राजस्व विभाग के कार्यालय में जाकर संपत्ति के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं तो हम आपको बताना चाहते हैं क्या प्रक्रिया काफी जटिल तथा काफी समय नष्ट करने वाली है। दिल्ली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (Delhi Property Registration) के लिए संपत्ति खरीददार तथा विक्रेता को घंटों कार्यालय की लंबी-लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है।

आज हम आपको दिल्ली में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (Delhi Sampati Panjikaran) यानी संपत्ति पंजीकरण के आसान तथा सरल ऑनलाइन प्रक्रिया बता रहे हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से आप लंबी लाइनों में खड़े होने से बच सकते हैं तथा पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया से बच सकते हैं। मित्रों आज के अपने एक आर्टिकल के माध्यम से हम आपको दिल्ली प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन यानी दिल्ली संपत्ति पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया बता रहे हैं। इसके जरिए आप बिना अपना समय या धन गंवाए घर पर बैठे-बैठे ऑनलाइन विधि से अपनी संपत्ति का पंजीकरण कर सकते हैं।

Delhi Online Property Registration

दिल्ली ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (Delhi Online Property Registration) की प्रक्रिया बहुत आसानी से से पूरी की जा सकती है। इसके लिए आपको ना तो किसी कार्यालय में जाने की आवश्यकता है और ना बेफिजूल धन खर्च करने की जरूरत है। दिल्ली ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण प्रक्रिया को घर पर बैठे-बैठे ही पूरा किया जा सकता है।

राजस्व विभाग दिल्ली (Delhi Revenue Department) द्वारा इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। साथ ही साथ विभाग द्वारा इस बात का खासतौर पर ध्यान रखा गया है कि दिल्ली ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन (Delhi Online Property Registration) प्रक्रिया को पारदर्शी रखा जाए। इसके लिए दिल्ली सरकार द्वारा पहले ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण दिल्ली के लिए प्रॉपर्टी खरीदार तथा विक्रेताओं के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट “दिल्ली ऑनलाइन पंजीकरण सूचना प्रणाली (Delhi Online Registration Information System)” शुरू की गई है। इस वेबसाइट के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी के नागरिक अपनी संपत्ति की डीड की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए राजधानी सरकार द्वारा प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हेतु ऑनलाइन भुगतान करने हेतु पेमेंट गेटवे भी मौजूद है।

Check Property Deed By Name in Delhi

Time needed: 15 minutes.


यदि आपके पास दिल्ली में अपनी प्रॉपर्टी है या अपने हाल ही में यहां संपत्ति खरीदी या बेची है तो यहां प्रक्रिया आपके लिए बहुत ही आवश्यक है। नीचे हम आपको दिल्ली में अपनी प्रॉपर्टी डीड (Delhi Property Deed Information) यानी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन देखने की पूरी प्रक्रिया विस्तार पूर्वक बता रहे हैं। इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप संपत्ति के मालिक की पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

  1. दिल्ली में अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको “दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इनफॉरमेशन सिस्टम” की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

  2. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। इसमें आपको कई प्रकार के विकल्प दिखाई देंगे।

  3. इन विकल्पों में से आपको एक विकल्प नाम से “Search” पर क्लिक करना होगा।

  4. इसके बाद अगले पेज में आपको लोकेलिटी, पार्टी का चयन, पहले या दूसरे पक्ष के नाम के कुछ अक्षर तथा पेज में दिया हुआ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।

  5. इस पेज के फॉर्म में सभी जानकारियां भरने के बाद आपको “Search” बटन पर क्लिक करना है।

  6. सर्च बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जहां आपको दिल्ली में संपत्ति मालिकों की पूरी सूची (Delhi Property Owners Name List) दिखाई देगी।

  7. अब आप इस सूची में अपना नाम देख सकते हैं तथा अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


ऊपर दी गई दिल्ली प्रॉपर्टी सर्च (Delhi Property Search) की प्रक्रिया के अंत में आप अपनी प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन नंबर, संपत्ति के पंजीकरण की तिथि, संपत्ति के मालिक का नाम, प्रॉपर्टी का पता, गज या मीटर में क्षेत्रफल तथा संपत्ति के प्रकार की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

Search Property Online In Delhi by Address

अगर आप संपत्ति के मालिक का नाम नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं। यहां हम आपको प्रॉपर्टी एड्रेस यानी संपत्ति के पत्ते का प्रयोग करके जानकारी प्राप्त करने की विधि बता रहे हैं।

  • अगर आप किसी संपत्ति को पते के माध्यम से ढूंढना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट पर आपको अब पते द्वारा “Search Property” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज में आपको दिए हुए स्थानों पर लोकेलिटी यानी स्थानीयता, अपने इलाके का नाम तथा प्रॉपर्टी का पूरा पता दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी देने के बाद पेज में दिए गए “Captcha Code” को दिए हुए स्थान पर दर्ज करें।
  • अब आप जिस पते से संबंधित प्रॉपर्टी को ऑनलाइन खोज रहे हैं उसकी जानकारी आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित की जाएगी।

इस प्रक्रिया के माध्यम से आप संपत्ति के पंजीकरण की तिथि, संपत्ति के मालिक का नाम, पहली तथा दूसरी पार्टी का नाम तथा प्रॉपर्टी का वर्ग या मीटर में क्षेत्रफल की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

FAQs for Delhi Property Deed Search Online

क्या मैं ऑनलाइन विधि से अपनी संपत्ति की जानकारी ऑनलाइन देख सकता हूं?

जी हां आप दिल्ली ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन इनफॉरमेशन सिस्टम की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी घर पर बैठकर ही प्राप्त कर सकते हैं।

क्या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मैं किसी अन्य राज्य की संपत्ति भी देख सकता हूं?

नहीं दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई ऑनलाइन पंजीकरण जानकारी सिस्टम वेबसाइट पर केवल दिल्ली मैं संपत्ति के मालिकों की जानकारी ही मौजूद है।

क्या मैं इस ऑनलाइन वेबसाइट पर संपत्ति के मालिक के नाम से जानकारी प्राप्त कर सकता हूं?

जी हां आप संपत्ति के मालिक के नाम से इस ऑनलाइन वेबसाइट पर पूरा विवरण जांच सकते हैं।

ऑनलाइन प्रॉपर्टी की जानकारी लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होती है?

ऑनलाइन संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। आपको बस संपत्ति के मालिक का नाम पता होना चाहिए। 

दिल्ली में संपत्ति की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त करने के लिए किन-किन जानकारियों की आवश्यकता है?

आपको बस संपत्ति के मालिक का नाम या फिर प्रॉपर्टी का पूरा पता मालूम होना चाहिए। बस इसी जानकारी के माध्यम से आप प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

TalkShubh.Com पर आने के लिए आपका धन्यवाद्। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें।