बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 ऑनलाइन आवेदन | Satat Jivikoparjan Loan Apply

बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 | Satat Jivikoparjan Yojana 2024 | Bihar Jivikoparjan Yojana Avedan | Bihar Satat Jeevikoparjan PDF Form | सतत जीविकोपार्जन योजना का उद्देश्य | Satat Jivikoparjan Yojna Kya Hai | Sjy Mrp Jeevika | Sjy Bihar | Jivika Yojana | Jeevikasjy | Brlps | Jivikoparjan Kya Hai

बिहार राज्य सरकार द्वारा पूरे राज्य में लॉकडाउन के बाद सभी रोजगार तथा व्यवसाय सामान्य परिस्थितियों में वापस लौट रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पिछले 2 सालों के दौरान लगभग 2 बार लोग ना लगाया जा चुका है। देश में लगे लॉकडाउन के कारण बिहार राज्य के हजारों युवाओं ने अपना रोजगार खोरिया। इस वायरस के फैलने के कारण राज्य के युवा बेरोजगार हो गए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बिहार राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना का नाम बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 है।

आपको हम आज के आर्टिकल के जरिए बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के बारे में पूरी जानकारी विस्तार पूर्वक बता रहे हैं। हमारे इस आर्टिकल में हम आपको जीविकोपार्जन योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता मापदंड, लाभ तथा विशेषताओं की पूरी जानकारी देंगे। अगर आप भी इस योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आप हमारा यह आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ना होगा। किसी भी प्रकार की समस्या के लिए आप हमें नीचे कमेंट के माध्यम से सूचित कर सकते हैं।

Bihar Satat Jeevikoparjan Yojana 2024 

बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने का प्रयास किया जाएगा। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी द्वारा इस योजना को 5 अगस्त 2018 में लांच किया गया था। बिहार सरकार द्वारा इस योजना को राज्य के लगभग 8 जनपदों से शुरू किया लेकिन अब वर्तमान में लगभग 16 जिलों में यह योजना सक्रिय है।

सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के अंतर्गत राज्य सरकार लगभग 100000 गरीब परिवारों को कवर करेगी। इसके लिए 35 से 40 परिवारों का एक संगठन बनाया जाएगा। सरकार द्वारा योजना के लिए मास्टर  रिसोर्सेज पर्सन नियुक्त किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी राज्य में सभी लाभार्थियों तक योजना का लाभ पहुंचाने की होगी। 

इस योजना के लांच के समय बिहार मुख्यमंत्री के द्वारा राज्य में शराबबंदी भी की गई। इसके कारण कई अच्छे परिणाम देखने को मिले। राज्य के लगभग 25 जिलों में शराबबंदी को लागू किया गया था। इसके कारण 20% लीवर के रोग, 75% तनाव व हाइपरटेंशन के रोग तथा इसके साथ-साथ 25% हृदय के रोगों के मरीजों में भी गिरावट आई है।

Benefits & Features of Satat Jeevikoparjan Yojana

बिहार राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के अंतर्गत नागरिकों को निम्नलिखित लाभ दिए जाएंगे।

  • लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए युवाओं को रोजगार प्राप्त करने में मदद की जाएगी।
  • इसके तहत राज्य के निर्धन तथा गरीबी रेखा से नीचे यानी बीपीएल श्रेणी के नागरिकों को कवर किया जाएगा।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा आरक्षित जाति वर्ग भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • शराबबंदी से पहले मद्यपान बिक्री में जो निर्धन परिवार सन लिप्त थे तथा अब अपने घर का खर्चा नहीं चला पा रहे हैं इस योजना के अंतर्गत कवर किए जाएंगे।
  • आवेदन करने वाले नागरिकों को राज्य सरकार ₹60000 से लेकर ₹100000 तक का लोन प्रदान करेगी।
  • सरकार के जरिए दिए जाने वाले इस लोन के जरिए गरीब परिवार के सदस्य पशु पालन जैसे बकरी पालन, मुर्गी पालन, गाय पालन आदि दूध का व्यवसाय कर सकते हैं।
  • इसके साथ-साथ लोन राशि का प्रयोग नागरिक अपने लिए स्वरोजगार खोलने के लिए कर सकते हैं।
  • लाभार्थी लोन प्राप्त करके विभिन्न प्रकार की व्यवसायिक तथा कृषि गतिविधियों के लिए संयंत्र खरीद सकते हैं।
  • दूध बेचना, दुधारू पशुओं की खरीद-फरोख्त, अगरबत्ती निर्माण, चूड़ी निर्माण, खादी ग्रामोद्योग जैसे कई प्रकार के व्यवसाय इस योजना के अंतर्गत खोले जा सकते हैं।
  • सरकार द्वारा बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसायटी का गठन इस योजना को पूरे राज्य में संचालित करने के लिए किया गया है।
  • योजना के जरिए राज्य में रोजगार दर को बढ़ाया जाएगा।

Eligibility & Docs for Bihar Jivikoparjan Yojana

बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने वाले लाभार्थियों को पहले नीचे बताई गई पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा तथा आवश्यक दस्तावेजों को एप्लीकेशन फॉर्म के साथ जमा करना होगा।

पात्रता मापदंड

  • आवेदन करने वाला नागरिक बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए।
  • कृषि संबंधित संयंत्रों को खरीदने के लिए लोन आवेदन करने वाले नागरिकों के पास खेती योग्य अपनी भूमि होनी अनिवार्य है।
  • यदि नागरिक अपना रोजगार या व्यवसाय खोलना चाहते हैं उनके पास अपनी जगह होना अनिवार्य है।
  • आवेदक किसी बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए।
  • केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य रोजगार योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी नहीं होने चाहिए।
  • जिनके पास अपना रोजगार, व्यवसाय अथवा खेती नहीं है वे भी इस योजना के तहत आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड की कॉपी 
  • पहचान पत्र 
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • राशन कार्ड की कॉपी
  • जमीन के कागज

Apply Online for Bihar Satat Jivikoparjan Yojana


इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए प्रक्रिया नीचे दी गई है। बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के अंतर्गत आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए सभी दिशा निर्देशों का ध्यान पूर्वक पालन करें।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना की आधिकारिक वेबसाइट http://brlp.in/ पर जाना होगा।

  2. आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचकर आपको किसी योजना के लिए आवेदन करने हेतु एप्लीकेशन फॉर्म ढूंढना होगा।

  3. एप्लीकेशन प्राप्त करने के बाद आपको इसमें पूछी गई सभी जानकारियों को सही सही भरना होगा।

  4. सभी जानकारियों को भरने के बाद आपको इसके साथ ऑनलाइन सभी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

  5. अंत में फोन में भरी गई सभी जानकारियों को चेक कर लें तथा अपने सभी दस्तावेजों की जांच कर ले।

  6. यदि सब कुछ सही है तो सबमिट बटन दबाकर आवेदन पत्र जमा कर दें।

जो बेरोजगार युवा बिहार सतत जीविकोपार्जन योजना 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं उन्हें ऊपर बताए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना होगा। आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा करने के बाद रसीद का प्रिंट आउट अवश्य ले लें। रसीद में दिए गए एप्लीकेशन नंबर के माध्यम से आप अपने आवेदन का स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक लिंक http://brlps.in/sjywebinar/img/Jeevika-SJY.pdf पर विजिट करें।