[Apply] बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 सब्सिडी आवेदन | Bihar Diesel Subsidy

Bihar Diesel Anudan Yojana 2024 Apply Online | Bihar Diesel Anudan Yojana 2024 PDF Form | Diesel Anudan Yojana Form Download | Bihar Diesel Subsidy Yojana 2024 in Hindi | बिहार डीजल अनुदान योजना 2024

देश में महंगाई दिन प्रतिदिन आसमान छू रही है। सामान्य दैनिक जरूरतों वाली चीजें अब खरीदने के लिए ज्यादा दाम चुकाने पड़ते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण डीजल तथा पेट्रोल का महंगा होना है। इस बात से हम सभी भलीभांति परिचित हैं कि रोज डीजल तथा पेट्रोल नई नई कीमतों को छू रहा है। सरकार द्वारा लगातार डीजल तथा पेट्रोल के करों में वृद्धि की जा रही है। इस समस्या पर गौर करते हुए बिहार राज्य सरकार द्वारा एक नई योजना शुरू की गई है जो किसानों के लिए काफी लाभकारी है। इस योजना का नाम बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 है।

हमारा देश एक कृषि प्रधान देश है जहां जनसंख्या का अधिकतम भाग खेती पर ही निर्भर करता है। राज्य सरकार द्वारा इस योजना को किसानों के लिए शुरू किया गया है। अपने हिसार टिकल के जरिए हम आपको बिहार डीजल सब्सिडी योजना 2024 की पूरी जानकारी दे रहे हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम आपको Bihar Diesel Anudan Yojana 2024 आवेदन पत्र, पात्रता मापदंड, आवश्यक दस्तावेज सूची, योजना के लाभ तथा विशेषताएं आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे। अगर आप भी इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करना चाहते हैं तो नीचे बताए गई प्रक्रिया के अनुसार ही आवेदन करें।

What is Bihar Diesel Anudan Yojana 2024

हमारे देश की ज्यादातर जनसंख्या खेती-बाड़ी के जरिए ही अपने परिवार का भरण पोषण करती है। हमारे देश के किसान और उच्च तकनीक के साथ उच्च गुणवत्ता वाली फसल का उत्पादन करते हैं। इसके लिए उन्हें कई प्रकार के कृषि यंत्रों का प्रयोग करना पड़ता है। खेती करने के लिए प्रयोग होने वाले यंत्रों में कुछ यंत्र बिजली के माध्यम से चलते हैं तो कुछ भी जल अथवा पेट्रोल का प्रयोग करके चलते हैं।

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा डीजल तथा पेट्रोल के दामों में वृद्धि की गई है। बिहार राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी रेट पर डीजल उपलब्ध कराएगी। यह डीजल किसान खेती बाड़ी की मशीनों जैसे थ्रेसर, फसल काटने वाली मशीन, फसल बोने के लिए ट्रैक्टर आदि को चलाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 के अंतर्गत किसान द्वारा डीजल की खरीद पर एक निश्चित राशि की सब्सिडी दी जाएगी। आपको बताते चलें कि राज्य सरकार द्वारा पहले कृषकों को 1 लीटर डीजल की खरीद पर ₹40 की सब्सिडी दी जाती थी। हाल ही में राज्य सरकार द्वारा नए बजट में इस सब्सिडी राशि को प्रति लीटर ₹50 कर दिया गया है।

Benefits under Bihar Diesel Subsidy Yojana 2024

ऊपर दी गई जानकारी को पढ़कर आप या तो जान ही गए होंगे कि बिहार राज्य के किसानों को इस योजना से कितना लाभ होगा। आइए अब आपको नीचे कुछ दिए गए बिंदुओं के माध्यम से बिहार डीजल सब्सिडी योजना द्वारा किसानों को दिए जाने वाले अन्य लाभों की जानकारी प्रदान करते हैं।

  • Bihar Diesel Subsidy Yojana 2024 के अंतर्गत अगर आप लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जिन किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा उन्हें खेती करने के लिए मशीनों को चलाने हेतु डीजल की खरीद पर ₹50 की सब्सिडी दी जाएगी।
  • जो किसान खेती के लिए डीजल से चलने वाले पंपसेट के माध्यम से सिंचाई करते हैं उन्हें सरकार द्वारा प्रति लीटर पर ₹50 की सब्सिडी दी जाएगी।
  • किसान यदि धान की खेती करता है तो उसे डीजल खरीदने के लिए लगभग ₹400 की सब्सिडी दी जाएगी।
  • इसके अलावा अन्य फसलों जैसे औषधि वाले पौधे तिलहन गेहूं दलहन फूलों के पौधे या मौसमी सब्जियां उगाते हैं तो किसान को ₹400 की डीजल सब्सिडी दी जाएगी।
  • राज्य सरकार द्वारा खेती के काम के लिए प्रयोग होने वाली बिजली का प्रति यूनिट रेट जो पहले 96 पैसे प्रति यूनिट था अब घटाकर 75 पैसे प्रति यूनिट कर दिया गया है।
  • इसके साथ-साथ अगर किसी कारणवश आपके इलाके का बिजली सप्लाई ट्रांसफार्मर बिगड़ जाता है तो आप सीधे बिजली विभाग से संपर्क कर सकते हैं। 
  • बिजली विभाग तुरंत कार्यवाही करते हुए 48 घंटों के अंदर अंदर इसे बदल देगा। यह समय सीमा पहले 72 घंटों की हुआ करती थी जिसे अब हटा दिया गया है।

Imp Docs for Bihar Diesel Subsidy Yojana 2024

इस योजना के अंतर्गत पात्रता नियम में सिर्फ एक ही शब्द है कि आवेदन करने वाला किसान बिहार राज्य का ही निवासी होना चाहिए। बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 के लिए आवेदन करने की पूरी विधि हम नीचे प्रदान कर रहे हैं। आवेदन करने के लिए आपको नीचे दिए दस्तावेज जमा करेने होंगे। 

  • पहचान पत्र 
  • पता का प्रमाण पत्र 
  • बैंक अकाउंट की पासबुक 
  • आधार कार्ड 
  • 10 अंकों का मोबाइल नंबर 
  • किसान की पासपोर्ट साइज फोटो 
  • कृषि प्रमाण पत्र 
  • डीजल की खरीद रसीद

Apply Online for Bihar Diesel Anudan Yojana 2024


अगर आप भी एक किसान है तथा खेती की कृषि यंत्रों को चलाने के लिए डीजल का प्रयोग करते हैं तो यह योजना आपके लिए बहुत ही लाभकारी है। बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 के तहत आवेदन करने के लिए प्रक्रिया नीचे दी गई है।

  1. आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर खोलना होगा। 

  2. ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। 

  3. यहां आपको दिए गए “खरीद खरीद ग्रांट” विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

  4. ऊपर बताए गए विकल्प पर क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा जो कि एक “Registration Form” होगा। 

  5. अब आपको इस पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारियां जैसे किसान का नाम, सब्सिडी का प्रकार, किसान के उपलब्ध खेती योग्य जमीन आदि की पूरी जानकारी दर्ज करनी होगी। 

  6. अगर आप आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकृत नहीं है तो पहले आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। 

  7. अगर आप बटाईदार के रूप में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं तो आपको आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी निर्देशों को पढ़ना होगा। 

  8. अब आपको ऑनलाइन वेबसाइट से “Application Form Download” करना होगा तथा इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसे भरना होगा। 

  9. उसके बाद आपको सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र को अपलोड करना है। 

Bihar Diesel Anudan Yojana 2024 Helpline No.

आवेदन पत्र जमा करने के बाद आप का पंजीकरण पूरा हो जाएगा। इस प्रकार आप बिहार डीजल अनुदान योजना 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप को इस योजना से संबंधित अधिक जानकारियां मदद चाहिए तो आप सीधे कृषि विभाग से संपर्क कर सकते हैं। विभाग से संपर्क करने के लिए फोन नंबर नीचे दिए गए हैं। 

  • विभाग का नाम –  0612-2233555
  • ऑफिसियल वेबसाइट – https://dbtagriculture.bihar.gov.in/
  • टोल-फ्री हेल्पलाइन – 1800-180-1551

TalkShubh.Com पर आने के लिए आपका धन्यवाद्। अगर यह जानकारी आपको पसंद आई तो इसे शेयर जरूर करें।